आधी रात सलमान ने फाइनल की ट्यूबलाइट की हीरोइन - टाइगर श्रॉफ की बहन!

सलमान खान कितने मस्तीखोर हैं ये तो सब जानते हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा किया कि उनकी मस्ती पर सबको गुस्सा तो आया पर कोई कुछ कर नहीं पाया। हुआ यूं कि सलमान खान एक पार्टी में थे और कबीर खान ट्यूबलाइट के लिए एक चीनी जैसी दिखने वाली लड़की ढूंढ रहे थे।

बस आधी रात सलमान खान ने कबीर खान को फोन किया और कबीर खान को कहा कि ट्यूबलाइट की हीरोइन मिल गई, तुरंत आ जाओ। कबीर खान दौड़े दौड़े पहुंचे।

salman khan

अब पार्टी में पहुंचकर सलमान खान ने कबीर खान को कृष्णा श्रॉफ से मिलवाया। टाईगर श्रॉफ की बहन और जैकी श्रॉफ की बेटी। हालांकि सलमान खान की ये मस्ती कबीर खान को पसंद आई हो या ना आई हो, पर बेचारे कुछ कर नहीं पाए, बस हंस कर रह गए।

सलमान खान की फिल्म के लिए चीनी एक्ट्रेस ज़्हू ज़्हू को साइन कर लिया गया है। उनकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हो गईं हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल लेह लद्दाख़ में चल रही है और ज़्हू ज़्हू के साथ कितनी शैतानी की जाने वाली है पता नहीं।

वैसे बताने वालों का कहना है कि उस पार्टी में कृष्णा श्रॉफ ने इतनी पी ली थी कि उन्हें संभालना मुश्किल हो गया था और बाद में उन्हें होटल की लॉबी से उठाकर उनके कमरे तक ले जाना पड़ा।

सलमान खान इस तरह की शैतानी करने के लिए काफी फेमस हैं। कभी कभी तो वो भूल ही जाते हैं कि वो कहां हैं और उनकी शैतानी का क्या असर पड़ेगा। पर नहीं उनका दिल तो बच्चा है जी, शरारत करनी है मतलब करनी है। ऐसे कितने ही किस्से हैं जो सलमान की शरारतों के नाम हैं।
["मेरी भी फिल्म आई, पर चली उसकी...सुलतान मतलब सलमान" - अक्षय]

आलिया - सिद्धार्थ पानी पानी
हाल ही में सुलतान की स्क्रीनिंग पर आलिया भट्ट और उनके खास दोस्त सिद्धार्थ मल्होत्रा पहुंचे। फिर फिल्म खत्म होने के बाद दोनों एक साथ निकले। सलमान भी निकले। उन्हें पता चला कि आगे वाली गाड़ी में आलिया और सिड हैं तो अपने ड्राईवर से कहा कि उनका पीछा करो।
[जब असिन से शादी करने वाले थे सलमान! ]

अब आलिया और सिड ने जब देखा कि कोई गाड़ी उनका पीछा कर रही है तो उन्हें लगा कि कोई फैन या मीडिया वाला है। वो गाड़ी यहां वहां घुमाने लगे। फिर सलमान की गाड़ी ने उन्हें ओवरटेक किया और सलमान ने गाड़ी से झांकते हुए उनसे कहा कि क्या कर रहे हो तुम दोनों।

इस पर आलिया और सिड दोनों ही चौंक गए, सिद्धार्थ ने कहा कि अरे सलमान सर कुछ नहीं हम तो बस ऐसे ही। पर सलमान कहां मानने वाले थे, उनका डायलॉग था - चलो सीधा घर। दोनों को डांट लगानी हैं ;)

अक्षय के साथ कैटरीना को परेशान किया
कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार के साथ सलमान खान तीस मार खां का गाना शूट कर रहे थे। पता नहीं दोनों को अचानक क्या सूझा कि मुझसे शादी करोगी पर डांस करने लगे। इसके बाद तो बस सीन ओके होता नहीं था कि दोनों शुरू हो जाते थे। कैटरीना को कहना पड़ा कि दोनों का बर्ताव किसी 18 साल के लड़के जैसा था।

रो दी थीं रिमी सेन
बिग बॉस में तो सलमान खान ने हद ही कर दी थी। रिमी सेन हमेशा घर वापस जाना चाहती थीं पर एलिमिनेट ही नहीं होती थीं। सलमान ने एक दिन उन्हें कहा कि उन्हें डायरेक्ट फाइनल का टिकट मिल गया है मतलब अब वो कभी बाहर नहीं जाएंगी। रिमी सेन रो पड़ीं। फिर सलमान ने हंसते हुए अपना कारनामा बताया।

रो पड़ीं थीं स्नेहा उल्लाल
लकी नो टाइम फॉर लव की शूटिंग के दौरान भी सलमान ने कुछ ऐसा ही किया। अपनी हीरोइन स्नेहा उल्लाल को डराने के लिए मिथुन चक्रवर्ती और सलमान खान लड़ने लगे। उनका झगड़ा इतना रियल था कि स्नेहा उल्लाल डर गईं और रोने लगीं।

असिन को खाना पड़ा क्या
सलमान खान और असिन रेडी की शूटिंग कर रहे थे थाईलैंड में। वो अपने मेकअप रूम से बाहर निकलीं कि सलमान अजीब सा कीड़ा हाथ में लेकर खड़े थे और असिन के पीछे पड़ गए कि इसे खाना ही पड़ेगा। बाद में जब असिन परेशान हो गईं तो उन्हें बताया गया कि वो समुद्री जीव है, जिसे थाईलैंड में खाया जाता है।

अर्जुन हो गए शर्मिंदा
एक तरफ जहां अर्जुन कपूर तेवर को प्रमोट करने पहुंचे थे, वहीं उनकी और आलिया भट्ट के अफेयर की भी काफी चर्चा थी। बस फिर क्या था सलमान ने पूछ डाला उनसे एक सवाल - अगर एक नांव डूब रही हो और उसमें सोनाक्षी और आलिया हों तो तुम किसे बचाओगे। इससे पहले अर्जुन कोई जवाब दे पाते सलमान ने जवाब दे दिया कि तुम तो आलिया को ही बचाओगे!

लूलिया के भी साथ मज़ाक
सलमान और लूलिया का बेबी को बेस पसंद है वाला गाना तो याद ही होगा। दरअसल, ये सलमान ने मज़ाक में रिकॉर्ड किया था लेकिन फिर सबको चौंकाते हुए, बिना किसी से पूछे अपलोड करवा दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X