#FinalCast: दीवाली 2017 का धमाका शानदार होगा....कोई शक?

आखिरकार एक और तारीख बुक हो गई है फिल्म की फाइनल कास्ट की अनाउंसमेंट के साथ। फिल्म का नाम है आंखे 2। 15 साल पहले की इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल का इंतज़ार सब कर रहे हैं और कास्ट को लेकर तरह तरह के कयास भी लगाए जा रहे थे।

कभी शाहिद कपूर, कभी कैटरीना कैफ, कभी अक्षय कुमार तो कभी नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, फिल्म के लिए फाइनल कास्ट को लेकर कई अटकलें लगाई गईं।

aankhein 2

अब जाकर फिल्म की फाइनल कास्ट तय हो गई है - अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, अर्जुन रामपाल, अरशद वारसी और इलियाना डीक्रूज़। सबसे दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में अक्षय कुमार की जगह अरशद वारसी दिखाई देंगे जबकि अरशद वारसी के जॉली एलएलबी सीक्वल में हाल ही में अक्षय कुमार फाइनल हुए हैं।
[सलमान की ट्यूबलाइट फ्यूज़ होते होते बची... ईद 2017 का SUPERCLASH]

वैसे केवल अांखे 2 ही नहीं, कई फिल्मों का पार्ट 2 बनना शुरू हो गया है -
रॉक ऑन 2
फरहान अख्तर की फिल्म में इस बार श्रद्धा कपूर हैं। फिल्म का काम पूरा हो चुका है और फिल्म 11 नवंबर को रिलीज़ हो रही है। फिल्म को लेकर फैन्स एक्साइटेड हैं क्योंकि पिछली बार फरहान अख्तर ने धमाका कर दिया था।

कहानी 2
फिल्म में इस बार विद्या बालन का साथ दे रहे हैं अर्जुन रामपाल। फिल्म नवंबर में रिलीज़ हो रही है और शाहरूख खान आलिया भट्ट स्टारर डियर ज़िंदगी से क्लैश भी कर रही है।



जॉली एलएलबी 2

फिल्म में अरशद वारसी को अक्षय कुमार ने रिप्लेस किया है। बाकी सब कुछ वही है। फिल्म में अक्षय कुमार का लुक और पोस्टर रिलीज़ किया जा चुका है। फिल्म फरवरी 2017 में रिलीज़ होगी।

जुड़वा 2
वरूण धवन इस फिल्म में जुट गए हैं। फिल्म को लेकर जितनी भी डीटेल्स आ रही हैं वो शानदार हैं और ऐसा लग रहा है कि फिल्म धमाकेदार होगी। [#Kickstart: जब सीक्वल सलमान की फिल्म का....तो हीरोइन भी सलमान की!]

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2
तय हो चुका है कि फिल्म में टाईगर श्रॉफ होंगे और अब उनके लिए फीमेल लीड ढूंढी जा रही है। ये खोज इतनी दिलचस्प है कि बताई नहीं जा सकती। हालांकि अब जाकर ये खोज पूरी हो चुकी है। [मिल गई टाईगर की टाईगरनी: करेंगे खान - कपूर Daughters से रोमांस]



किक 2

साजिद नाडियाडवाला ने हाल ही में एक इंटरव्यू में किक 2 को लेकर कई खुलासे किए हैं। फिल्म फिलहाल स्क्रिप्ट की जा रही है और देखना है कि सलमान की हीरोइन कौन होती है। ["मेरे और सलमान की 20 साल की दोस्ती का टेस्ट है किक 2"]


बागी 2
बागी 2 इस बार अहमद खान बना रहे हैं क्योंकि सब्बीर खान टाइगर श्रॉफ के साथ दूसरी फिल्म में व्यस्त हैं। अब बागी 2 में कृति सैनन या जैकलीन फर्नांडीज़ के बीच हीरोइन की सीट के लिए टक्कर चल रही है।

सन्स ऑफ सरदार 2
अजय देवगन फिल्म का पहला लुक रिलीज़ कर चुके हैं। हालांकि फिल्म के बारे में अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X