VIDEO: 'तौबा-तौबा' गाने वाले सिंगर Karan Aujla पर हुआ हमला, लाइव शो के दौरान ही भीड़ में से किसी ने...

Karan Aujla Attacked By His Fan: फेमस पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों अपने गाने 'तौबा-तौबा' को लेकर खबरों में हैं। हाल ही में लंदन के एक कॉन्सर्ट में करण ने परफॉर्म किया और इसी दौरान एक फैन ने उन पर हमला कर दिया।
Karan Aujla पर फेंका गया जूता
करण औजला पर हुए इस हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लंदन में अपने परफॉर्मेंस के दौरान औजला के चेहरे पर जूते से हमला होता हुआ दिखाई दे रहा था। इस वीडियो के सामने आते ही सिंगर के फैंस थोड़ा परेशान हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- कैंसर का इलाज कराते-कराते Hina Khan को हुई एक और बीमारी, आखिर क्यों हो गया एक्ट्रेस का खाना-पीना दुश्वार?
Karan Aujla को आया गुस्सा
वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहा है कि सिंगर के मुंह पर जैसे ही किसी ने जूता मारा तो उन्होंने कहा- "रुको! वह कौन था? मैं तुम्हें स्टेज पर आने के लिए कहता हूं, चलो अभी वन-टू-वन करते हैं। मैं इतना बुरा नहीं गा रहा हूं कि आप मुझे जूते से मारें।"
यह भी पढ़ें- इस फेमस पंजाबी सिंगर के घर पर हो चुकी है कई बार फायरिंग, जान का खतरा देख परिवार बढ़ाने से लग रहा डर
सिक्योरिटी पर उठे सवाल
इस घटना के तुरंत बाद, सिक्योरिटी गार्ड्स ने जल्दी ही जूते से हमला करने वाले शख्स को पहचान लिया और उसे पकड़ लिया। उस शख्स को तुरंत कॉन्सर्ट से बाहर कर दिया गया। इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर से मैनेजमेंट को सोच में डाल दिया है कि वो परफॉर्म की सिक्योरिटी को कैसे सुनिश्चित कर सकते हैं ताकि भविष्य में ऐसी और घटनाएं देखने को ना मिलें।
यह भी पढ़ें- 'तौब-तौबा' हिट होते ही बढ़े सिंगर Karan Aujla के भाव, एक बार की मुलाकात के बदले वसूल रहे इतनी मोटी रकम
Karan Aujla का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो करण का यह साल उनके लिए काफी सक्सेसफुल रहा है। फिल्म बैड न्यूज में उनका गाना 'तौबा-तौबा' काफी हिट रहा है और उनके इस गाने पर विक्की कौशल के डांस मूव्स ने चार-चांद लगा दिए। करण जल्द ही भारत में भी अपना टूर रखने वाले हैं और फैंस इस बात से काफी एक्साइटेड हैं।
यह भी पढ़ें- इस हसीना पर टीवी इंडस्ट्री ने किए ऐसे जुल्म कि जान देने पर हुईं मजबूर? कहा- 'मैं डिप्रेशन में चली गई थी और फिर...
Karan Aujla के बारे में
कनाडा में रहने वाले करण को उनके ट्रैक गॉड डैम, 52 बार्स, एडमिरिन यू, गोइन ऑफ, व्हाइट ब्राउन ब्लैक और ऐसे कई फेमस ट्रैक्स के लिए जाना जाता है। म्यूजिक के अलावा, नवंबर 2021 में करण ने हुकम क्लोदिंग नाम से अपना खुद का क्लोदिंग ब्रांड लॉन्च किया। वह Apple Music के अप नेक्स्ट प्रोग्राम में शामिल होने वाले पहले पंजाबी कलाकार भी हैं।
यह भी पढे़ें- Haryanvi Gane: Sapna Chaudhary के गाने पर Gori Nagori ने किया ऐसा डांस कि लोगों के छूटे पसीने


Click it and Unblock the Notifications












