'तौब-तौबा' हिट होते ही बढ़े सिंगर Karan Aujla के भाव, एक बार की मुलाकात के बदले वसूल रहे इतनी मोटी रकम

Karan Aujla

Karan Aujla Mumbai Tour: विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' के हालिया ट्रैक 'तौबा तौबा' से मशहूर हुए करण औजला इन दिनों सुर्खियों में हैं। सिंगर ने हाल ही में अपने एक टूर का ऐलान किया है जो कि भारत की अलग-अलग जगहों पर होनो वाला है।

करण औजला ने हाल ही में अपने 'इट वाज़ ऑल ए ड्रीम टूर'(It Was All a Dream Tour) की भारत की तारीखों का ऐलान किया, यह दिसंबर 2024 में होने वाला है। मुंबई में कॉन्सर्ट 21 दिसंबर, 2024 को होगा। हालांकि जगह की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन करण के शो के टिकट बुकमायशो(Book My Show) पर लाइव हो गए हैं, जहां जाकर फैंस सीटें बुक कर सकते हैं।

आपको बता दें,'तौबा-तौबा' गाना हिट होने के बाद करण औजला की फीस में काफी ज्यादा बढ़ोत्तरी देखी गई है। कॉन्सर्ट के लिए सबसे महंगी टिकट की कीमत 49,000 रुपये है। जी हां, आपने सही पढ़ा! हालांकि इस महंगी टिकट के बदले आपको कई फायदे भी दिए जा रहे हैं। जिसमें आपको डेडिकेटेड पार्किंग, साफ-सुथर टॉयलेट, स्पैशली डिजाइन VIP गिफ्ट, सुपरफैन लैमिनेट के साथ और भी बहुत कुछ। इतना ही नहीं, करण औजला के साथ एक मुलाकात भी होगी।

टूर के लिए अपने एक्साइटमेंट को शेयर करते हुए, करण औजला ने एक ऑफिशियल बयान में कहा, "यह टूर मेरे करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो पंजाब के एक छोटे से गांव से ग्लोबल स्टेज तक की मेरी जर्नी को उजागर करता है। भारत के लिए मेरे दिल में एक खास जगह है और मैं 'इट वाज ऑल ए ड्रीम टूर'(It Was All a Dream Tour) को घर लाने का इंतजार नहीं कर सकता! मैं इस सपने को मुमकिन बनाने के लिए अपने फैंस का शुक्रगुजार हूं। हम एक साथ जश्न मनाएंगे और कुछ इतिहास बनाएंगे!"

करण का दौरा दिसंबर 2024 के पहले हफ्ते से शुरू होगा। वह चंडीगढ़ (7 दिसंबर), बेंगलुरु (13 दिसंबर), नई दिल्ली (15 दिसंबर) और मुंबई (21 दिसंबर) को ट्रैवर करेंगे। करण औजला का यह टूर बिलबोर्ड-चार्टिंग रिकॉर्ड्स 'मेकिंग मेमोरीज' और 'स्ट्रीट ड्रीम्स' के बाद हो रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: karan aujla
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X