कैंसर का इलाज कराते-कराते Hina Khan को हुई एक और बीमारी, आखिर क्यों हो गया एक्ट्रेस का खाना-पीना दुश्वार?

Hina Khan Disease Mucositis: हिना खान इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही हैं और उन्होंने बताया कि उन्हें म्यूकोसाइटिस नाम की बीमारी हो गई है, जो उनकी कीमोथेरेपी का एक साइड इफेक्ट है। हाल ही में हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बीमारी के बारे में बताया और तब से लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर ये बीमारी है क्या?
Hina Khan को है Mucositis
हिना खान ने हाल ही में बताया कि कैसे वो उनकी बीमारी के कारण कुछ भी खा नहीं पा रही हैं। उन्होंने अपने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, "कीमोथेरेपी का एक और साइड इफेक्ट म्यूकोसाइटिस है। हालांकि मैं इसके इलाज के लिए डॉक्टर की सलाह ले रही हूं। अगर आप में से किसी ने यह भुगता है तो मुझे बताइए कि ये कैसे ठीक हो सकता है। मुझे प्लीज सलाह दें, जब आप खा नहीं पाते हैं तो बहुत बुरा लगता है। इससे मुझे बहुत मदद मिलेगी।"
क्या है Mucositis?
म्यूकोसाइटिस एक ऐसी कंडीशन है जिसमें डाइजेस्टिव सिस्टम, खास तौर पर मुंह और गले में म्यूकस मेंब्रेन में सूजन और दर्द होता है। यह अक्सर कीमोथेरेपी या रेडिएशन जैसे कैंसर इलाज का एक बुरा साइड इफेक्ट होता है। जो इन एरियाज में तेजी से अलग होने वाले सेल को नुकसान पहुंचाता है। डॉक्टर बताते हैं कि कीमोथेरेपी लेने वाले 35-40% लोगों में म्यूकोसाइटिस हो जाता है। इस सिचुएशन में कुछ भी खाना-पीना कठिन हो जाता है।
कैसे रखा जाता है Mucositis का ख्याल
म्यूकोसाइटिस इलाज के दौरान किसी शख्स की जिंदगी की लाइफस्टाइल को प्रभावित कर सकता है। डॉक्टर अक्सर सिम्पटम्स को कम करने और उसका इलाज करने के लिए स्पेशल माउथवॉश, पेन रिलीवर या खाने में बदलाव की सलाह देकर इसको मैनेज करते हैं। हालात को बिगड़ने से रोकने के लिए सही ओरल केयर करना जरूरी है।
हिना खान को कुछ महीने पहले स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था और वह अपनी बीमारी के इलाज के लिए कीमोथेरेपी ले रही हैं। उनके फैंस उनके कमेंट सेक्शन में प्यार और दुआओं की बौछार कर रहे हैं। म्यूकोसाइटिस के बारे में उनकी इस हालिया पोस्ट पर, फैंस ने उन्हें नारियल पानी और आइसक्रीम खाने की सलाह दी और उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांगी।


Click it and Unblock the Notifications











