इस हसीना पर टीवी इंडस्ट्री ने किए ऐसे जुल्म कि जान देने पर हुईं मजबूर? कहा- 'मैं डिप्रेशन में चली गई थी और फिर

Shama Sikander Suicide Attempt: शमा सिकंदर ने टीवी शो 'ये मेरी लाइफ है' में पूजा मेहरा का रोल निभाकर पब्लिसिटी पाई। हालांकि, अपने करियर के टॉप पर पहुंचकर उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। लेकिन अब उन्होंने बताया है कि इंडस्ट्री छोड़ने का उन पर बुरा असर पड़ा था।
Shama Sikandar Mental Health
शमा सिकंदर ने हाल ही में पिंकविला से अपना दर्द बयां करते हुए बताया था कि वो बहुत थक चुकी थीं, इसलिए उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने बिना ब्रेक लिए टीवी पर काम किया, जिससे उनके मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ा।
यह भी पढ़ें- मशहूर एक्टर को कामयाबी दिलाने के पत्नी ने कर दी सारी हदें पार, 'फर्श पोछा, सैंडविच बनाया, प्लेटें साफ कीं'
Shama Sikandar Suicide
उन्होंने कहा, "मुझे बेचैनी होने लगी, इसलिए मैंने घर के अंदर रहने का फैसला किया। मैंने बाहर जाना और लोगों से मिलना-जुलना बंद कर दिया। मैं डिप्रेशन से गुजर रही थी और मैंने आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी, लेकिन शुक्र है कि मेरे माता-पिता ने सही समय पर मुझे बचा लिया।"
यह भी पढ़ें- Shilpa Shinde का सनसनीखेज आरोप, मुझे डायरेक्टर ने बुलाया और कहने लगा मुझे रिझाओ और फिर...
Shama Sikandar Career
इसके अलावा, एक्ट्रेस ने कहा कि उनके माता-पिता ने उनका बहुत साथ दिया, भले ही वे उनके डिप्रेशन के पीछे के कारण को नहीं समझ पाए लेकिन उन्हें खूब प्यार दिया। शमा ने कहा कि टेलीविजन इंडस्ट्री ने लोगों से बहुत सारी एक्सपेक्टेशन रखी थीं।
यह भी पढ़ें- अपने काम के लिए जा रहे थे Salman Khan, बुजुर्ग महिला ने बीच सड़क पर पकड़ा हाथ और फिर कही ये बात
Shama Sikandar quit TV industry
सिकंदर ने बताया- "इंडस्ट्री में आपको वही बनना होता है, जो वो आपके बारे में समझते हैं और धीरे-धीरे आप खुद को पूरी तरह से अंधेरे में खो देते हैं। जब मुझे बर्नआउट महसूस हुआ, तो मैंने स्टारडम और इंडस्ट्री छोड़ दी और खुद को ठीक करने के लिए समय निकाला।"
यह भी पढ़ें- Shilpa Shetty के पति Raj Kundra जल्द बनने वाले हैं गद्दार? Karan Johar भी देंगे साथ!
शमा ने बताया कि वह लोगों को खुश करने में माहिर थीं, जिसका उन पर बहुत बुरा असर पड़ा। एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि वह टीवी पर वापसी करने के लिए एक्साइटेड नहीं हैं क्योंकि वह लंबे समय तक काम नहीं करना चाहती हैं।
उन्होंने कहा, "मैं अपनी नौकरी और अपनी जिंदगी के मजे लेना चाहती हूं। मैं रविवार को काम करना पसंद नहीं करती। मैं अपने करीबी लोगों के साथ कम से कम एक दिन बिताना पसंद करूंगी और उन पलों को संजोना चाहूंगी जो मेरी आत्मा को सुकून देते हैं। टीवी की दुनिया में यह मुमकिन नहीं है और इसलिए मैं टीवी पर वापसी नहीं करूंगी।"


Click it and Unblock the Notifications











