Shilpa Shinde का सनसनीखेज आरोप, मुझे डायरेक्टर ने बुलाया और कहने लगा मुझे रिझाओ और फिर...

Shilpa Shinde MeToo in Television Industry: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में #MeToo कैंपेन के मद्देनजर, एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने शोबिज में अपने स्ट्रगल के दिनों से अपने चौंकाने वाले कास्टिंग काउच एक्सपीरिएंस को याद किया।
Shilpa Shinde ने लगाया आरोप
एक्ट्रेस ने शेयर किया कि कैसे एक एक्टर-फिल्ममेकर ने उन्हें सिड्यूस यानी रिझाने के लिए कहा था। शिल्पा ने न्यूज18 को बताया कि यह घटना 1990 के दशक के अंत में हुई थी, जब वह ऑडिशन के लिए एक फिल्ममेकर से मिलने गई थीं। उन्होंने याद करते हुए कहा, "उन्होंने मुझे कुछ खास कपड़े पहनने और एक सीन करने के लिए कहा। मैंने वे कपड़े नहीं पहने। सीन में, उन्होंने मुझसे कहा कि वह मेरे बॉस हैं और मुझे उन्हें बहकाना है।"
यह भी पढ़ें- इस एक्टर की तीसरी पत्नी बनने को तैयार हैं टीवी की 'अंगूरी भाभी'! जानें कौन है होने वाला दूल्हा?
डायरेक्टर पर लगाए संगीन आरोप
एक्ट्रेस ने कहा कि उस समय वह "बहुत मासूम" थीं और उन्होंने सीन करने के लिए हामी भर दी। लेकिन इसके तुरंत बाद, फिल्ममेकर ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, जिससे शिल्पा डर गई। एक्ट्रेस ने कहा- "मैंने उसे धक्का दिया और भाग गई। सिक्योरिटी स्टाफ को एहसास हुआ कि क्या हुआ था और उन्होंने मुझे तुरंत वहां से चले जाने को कहा। उन्हें लगा कि मैं हंगामा करूंगी और मदद के लिए फोन करूंगी।"
यह भी पढ़ें- एक्टर पति को कामयाबी दिलाने के लिए पत्नी ने की सारी हदें पार, रेस्तरां में पोछा लगाया और बर्तन भी धोए फिर जाकर...
डायरेक्टर के नाम नहीं बताया
शिल्पा ने फिल्ममेकर का नाम बताने से इनकार करते हुए कहा कि उस फिल्ममेकर के बच्चे शायद उनसे कुछ साल ही छोटे हैं और अब उनके नाम का खुलासा किया गया तो उनकी जिंदगी बर्बाद हो सकती है। एक्ट्रेस ने बताया वो सिर्फ एक फिल्ममेकर ही नहीं बल्कि एक्टर भी हैं।
डायरेक्टर ने फिल्म का दिया ऑफर
एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह कई सालों बाद फिल्ममेकर से मिली थीं, लेकिन उन्होंने उन्हें पहचाना नहीं। उन्होंने कहा, "उन्होंने मुझे एक फिल्म में काम करने का ऑफर भी दिया था, लेकिन मैंने मना कर दिया। उन्हें अब मैं याद नहीं हूं।"
यह भी पढ़ें- अपने काम के लिए जा रहे थे Salman Khan, बुजुर्ग महिला ने बीच सड़क पर पकड़ा हाथ और फिर कही ये बात
शिल्पा ने कहा कि कई सेलेब्स, यहां तक कि जानी-मानी हस्तियां भी अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार इंडस्ट्री में ऐसी घटनाओं का सामना करती हैं, और उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपना पैर पीछे खींच लें और दृढ़ता से इसका पालन करने से इनकार कर दें। शिल्पा हाल ही में रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आई थीं। वह रियलिटी शो बिग बॉस 11 की विनर भी रहीं।


Click it and Unblock the Notifications











