अपने काम के लिए जा रहे थे Salman Khan, बुजुर्ग महिला ने बीच सड़क पर पकड़ा हाथ और फिर कही ये बात

Salman Khan Video: सुपरस्टार सलमान खान बीते दिन मुंबई में काम के सिलसिले में बाहर निकले और अपने बेफिक्रे अंदाज से फैंस को हैरान कर दिया। इस दौरान सलमान का एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो एक बुजुर्ग महिला से बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
बुजुर्ग महिला से बात करते दिखे Salman Khan
सलमान खान (Salman Khan Video) का एक वीडियो सामने आया है और वो देर रात मुंबई में बिग बॉस शो के आने वाले सीजन के लिए कुछ टीजर शूट करने जा रहे थे, इस दौरान उन्हें एक महिला फैन ने रोक लिया। सलमान खान भी अपनी दरियादिली दिखाते हुए रुक गए और दोनों के बीच बातचीत भी हुई।
यह भी पढ़ें- हर बार की तरह बिग बॉस 18 को भी होस्ट करेंगे सलमान खान! फैन्स के लिए आई गुडन्यूज़
Salman Khan के लिए मांगी दुआ
बुजुर्ग महिला सलमान खान से बात करते हुए काफी इमोशनल नजर आ रही थी। यही नहीं, इस महिला ने सलमान खान को बताया कि उन्होंने एक्टर की भलाई और सुरक्षा के लिए दुआ भी मांगी है। सलमान ने बुजुर्ग महिला की बातों को ध्यान से सुना और अपना आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें- Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड Somy Ali का खुलासा- 'कई औरतों को उस एक्टर के कमरे से बुरी हालत में निकलते देखा'
फैंस ने की तारीफ
इस छोटी मुलाकात ने लोगों का दिल जीत लिया है, सलमान के फैंस एक्टर की तारीफ करते थक नहीं रहे। एक ने लिखा, 'ये इंसान इंसानियत से भरा है', दूसरे यूजर ने लिखा, 'बड़े दिल वाले इंसान का सबसे बेहतरीन उदाहरण'। एक यूजर ने लिखा, 'टाइगर डाउन टू अर्थ है', जबकि दूसरे ने लिखा, 'यह इंसान एक अच्छा इंसान है'।
यह भी पढ़ें- AP Dhillon House Firing: सलमान खान की वजह से लॉरेन्स बिश्नोई ने दी सिंगर को धमकी, कहा- 'कुत्ते की मौत मारेंगे'
Salman Khan को पसलियों में लगी थी चोट
आपको बता दें, एक्टर को हाल ही में पसलियों में चोट लगी है, लेकिन अब वह ठीक हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र ने कहा, "चिंता की कोई बात नहीं है। शूटिंग (सिकंदर) तय समय पर है, आगे नहीं बढ़ाई गई है।" सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो सामने आने के बाद एक्टर के फैंस परेशान हो गए थे।
सलमान की अगली फिल्म
इसके बाद, सलमान (Salman Khan Movie) सिकंदर में लीड रोल में नजर आएंगे, जिसका डायरेक्शन एआर मुरुगादॉस ने किया है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन की यह फिल्म अगली ईद पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











