..................... Shilpa Shinde And Karanveer Mehra Marriage Rumours She Become His 3rd Wife - Hindi Filmibeat

इस एक्टर की तीसरी पत्नी बनने को तैयार हैं टीवी की 'अंगूरी भाभी'! जानें कौन है होने वाला दूल्हा?

Shilpa Shinde Karanveer Mehra

Shilpa Shinde Third Wedding: शिल्पा शिंदे टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बनी रहती है। उन्हें अंगूरी भाभी के रोल में भी काफी पसंद किया गया था और कुछ वक्त पहले ही उन्हें रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी 14 में भी देखा गया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शिल्पा शिंदे की उम्र 49 साल की हो चुकी है और अभी तक वह कुंवारी है। दरअसल शिल्पा शिंदे की रोमित राज के साथ में शादी होने वाली थी और 2009 में दोनों ने सगाई भी की थी।दोनों की शादी के कार्ड भी छप चुके थे और बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया।

हालांकि अब खबर आ रही है कि शिल्पा शिंदे एक बार फिर से शादी करने के बारे में सोच रही हैं और उनका नाम अब टीवी एक्टर करणवीर मेहरा के साथ में भी जोड़ा जा रहा है। करणवीर मेहरा ने पहले से ही दो बार शादियां की और अब एक बार फिर से बताया जा रहा है कि वह तीसरी बार शादी कर रहे हैं।

दरअसल मामला यह है कि शिल्पा शिंदे से करणवीर मेहरा ने खतरों के खिलाड़ी 14 के दौरान यह कह दिया था कि अगर हमने यह स्टंट जीत लिया तो हम शादी कर लेंगे। इसके बाद में अब शिल्पा शिंदे और करणवीर मेहरा की शादी की अटकलें तेज होती जा रही है।

इतना ही नहीं आपको बता दें कि करणवीर मेहरा ने शिल्पा शिंदे को आई लव यू भी कहा था तो इस पर एक्ट्रेस ने शर्माते हुए रिप्लाई कर दिया था। लेकिन शिल्पा ने शादी वाली बात पर कहा था कि नहीं, कोऑर्डिनेशन में गड़बड़ हो जाएगी। इस पर कारण ने कहा था कि यह नहीं कोई भी गड़बड़ नहीं होगी, कर लेंगे।

इसी के अलावा आपको बता दें कि करणवीर मेहरा ने शो में अपने पार्टनर चुनने के दौरान भी शिल्पा शिंदे से एक बार यही कहा था कि क्या पता हम पार्टनर ही बन जाए जिंदगी में। लेकिन आपको बता दें कि अगर करणवीर मेहरा की शिल्पा शिंदे से शादी होती है तो वह उनकी तीसरी पत्नी बनेंगी। वह दोनों पुराने और अच्छे दोस्त भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X