कोरोना की वजह से इस 'स्टार वार्स' एक्टर का निधन- दो दिनों पहले ही पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव
दुनिया भर में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है। हॉलीवुड स्टार मार्क ब्लम के बाद अब कोरोना की वजह से एक और हॉलीवुड अभिनेता के निधन की खबर आई है। 'स्टार वार्स' फेम 76 वर्षीय एक्टर एंड्रू जैक दो दिनों पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। आज उनके मैनेजर ने मीडिया को जानकारी दी कि कोरोना की चपेट में आकर अभिनेता की मौत हो चुकी है।
मैनेजर ने बताया कि एंड्रू, थेम्स के बहुत ही पुराने हाउसबोट में रहते थे। पत्नी से बेहद प्यार करने वाले इंसान थे। एंड्रू एक डायलेक्ट कोच भी थे और कई बड़ी फिल्मों से जुड़े थे। उनकी पत्नी गैब्रियल रोगर ने बताया कि दो दिन पहले ही एंड्रू कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। उन्हें लंदन के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें दर्द नहीं था और शांतिपूर्ण तरीके से उनका निधन हुआ।

पिछले दिनों कोरोना की चपेट में आकर हॉलीवुड स्टार मार्क ब्लम और जापानी अभिनेता केन शिमूरा की मौत हो गई थी। वहीं, हॉलीवुड के लोकप्रिय स्टार टॅाम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन, जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.. कुछ हफ्तों की इलाज के बाद अब टॉम हैंक्स और रीटा विल्सन की हालत सुधर चुकी है और दोनों ऑस्ट्रेलिया से वापस अपने घर लॉस एंजिल्स पहुंच चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











