Bollywood Live: बिग बॉस 18 मेकर्स पर भड़कीं शिल्पा शिंदे, हमले के बाद सैफ-करीना ने उठाया बड़ा कदम

Bollywood Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

मशहूर टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने अब मेकर्स पर इस रिएलिटी शो में धांधली करने का आरोप और विनर फिक्स करने का आरोप लगाया है। News18 से बात करते हुए शिल्पा ने कहा, 'मुझे नहीं पता, कुछ लोगों को पता चल गया कि मेकर्स खुद ही तय करते हैं विनर। खुद ही बनाते हैं, अपने घर से उठाकर लाते हैं और खुद ही दिखाते हैं।'

सैफ अली खान और करीना कपूर के पीआर मैनेजर ने पैपराजी से मुलाकात की। इस मीटिंग में मैनेजर ने सैफ-करीना की ओर से दिए गए सभी निर्देशों को अच्छे से समझाया। सैफ अली खान और करीना कपूर के पीआर मैनेजर ने पैपराजी से रिक्वेस्ट किया कि वें उनके बच्चों तैमूर और जहांगीर की तस्वीरें कहीं भी न लें। चाहे वो किसी बगीचे में हो जहां वो खेलने गए हों या किसी जन्मदिन की पार्टी में या किसी खेल परिसर में। पीआर मैनेजर ने मंगलवार 28 जनवरी की शाम मुंबई के खार में अपने ऑफिस में पैपराजी से मुलाकात की।

पीआर मैनेजर ने ये भी बताया कि करीना और सैफ की तस्वीरें ली जा सकती हैं, अगर वें किसी इवेंट में हिस्सा ले रहे हों। साथ ही सैफ-करीना ने पैपराजी से रिक्वेस्ट किया कि वें उनके घर के नीचे खड़े न हों और उनके घर से निकलते समय या वापस आते समय या किसी से मिलने जाते समय उनकी तस्वीरें न लें। उन्होंने सैफ अली खान पर हुए हमले का हवाला देते हुए सारी बात कही।

LIVE Feed
  • Jan 29, 2025 9:03 PM

    Sara Ali Khan का है दिवंगत एक्टर Dilip Kumar से गहरा रिश्ता

    Sara Ali Khan Related to Dilip Kumar: सारा अली खान इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी फिल्म स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया लीड रोल में हैं।

    Sara Ali Khan का है दिवंगत एक्टर Dilip Kumar से गहरा रिश्ता
  • Jan 29, 2025 8:32 PM

    Karanveer Mehra ने Chum Darang की फोटोज कीं शेयर

    Karanveer Mehra Chum Darang Photos: बिग बॉस 18 जीतने के बाद करणवीर मेहरा पिछले कई दिनों से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों ने उनकी जीत पर सवाल उठाए क्योंकि उन्हें लगा कि रजत दलाल या विवियन डीसेना को शो जीतना चाहिए था। इस साल, घर में हमें दो प्रेम कहानियां देखने को मिलीं, करणवीर मेहरा-चुम दरंग और अविनाश मिश्रा-ईशा सिंह।

    Karanveer Mehra ने Chum Darang की फोटोज कीं शेयर
  • Jan 29, 2025 8:31 PM

    Armaan Malik की बीवियां पायल और कृतिका हो गईं अलग?

    Armaan Malik Wives Separated: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक अक्सर अपनी दो शादियों को लेकर विवादों में रहे हैं। उनकी पत्नियों, पायल और कृतिका मलिक ने अपने व्लॉग के जरिए काफी पब्लिसिटी हासिल की। ​​जहां बिग बॉस ओटीटी के एक्स कंटेस्टेंट को अक्सर उनकी शादी के सेटअप के लिए निशाना बनाया जाता है और ट्रोल किया जाता है।

    Armaan Malik की बीवियां पायल और कृतिका हो गईं अलग?
  • Jan 29, 2025 8:30 PM

    तो क्या Rakhi Sawant से असलियत में शादी करने वाले हैं Dodi Khan?

    Rakhi Sawant Dodi Khan Marriage: राखी सावंत ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने लव लाइफ में नए मेंबर का ऐलान किया- पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान। अपनी लव लाइफ में अनगिनत उतार-चढ़ाव के बाद, डोडी से सीमापार लव मैरिज करने की अपनी प्लानिंग का खुलासा किया।

    तो क्या Rakhi Sawant से असलियत में शादी करने वाले हैं Dodi Khan?
  • Jan 29, 2025 8:29 PM

    Seema Haider ने अपने डिलीवरी डेट का किया ऐलान

    Seema Haider Video: पाकिस्तान से भारत आकर अपना घर बसाने वाली सीमा हैदर जल्द ही पांचवे बच्चे की मां बनने वाली हैं और ये बात उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और फॉलोवर्स को बताई। अब वो जल्द ही मां बनने वाली हैं और वे किस महीने बच्चे को जन्म देंगी इस बात का खुलासा उन्होंने किया।

    Seema Haider ने अपने डिलीवरी डेट का किया ऐलान
  • Jan 29, 2025 8:28 PM

    Poonam Pandey ने महाकुंभ में लगाई डुबकी

    Poonam Pandey At Maha Kumbh: विवादों में घिरी एक्ट्रेस पूनम पांडे ने बुधवार (29 जनवरी) को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में पवित्र स्नान किया। वह महाकुंभ में अपनी जर्नी की झलकियां शेयर करती रही हैं और सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह संगम में डुबकी लगाती नजर आ रही हैं।

    Poonam Pandey ने महाकुंभ में लगाई डुबकी
  • Jan 29, 2025 5:48 PM

    हिमांश कोहली पहुंचे महाकुंभ, लगाई गंगा में डुबकी, VIDEO

    हिमांश कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हिमांश कोहली महाकुंभ पहुंचे हैं। मौनी अमावस्या के मौके पर हिमांश ने गंगा में डुबकी लगाई है। सोशल मीडिया पर हिमांश का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Jan 29, 2025 4:18 PM

    Deva Advance Booking: पावरफुल एक्शन और थ्रिल से भरपूर 'देवा' की एडवांस बुकिंग शुरू, जानें कितना किया कलेक्शन

    देवा की एडवांस बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। आखिरकार, यह बहुप्रतीक्षित फिल्म सिर्फ दो दिन में सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। एडवांस बुकिंग खुलने के बाद अब दर्शक इस जबरदस्त एक्शन थ्रिलर का सिनेमाघरों में अनुभव लेने के लिए अपनी सीट रिज़र्व कर सकते हैं।सैकनिल्क की रिपोर्ट की माने तो देवा ने पहले दिन देशभर में 5732 टिकटों को प्री सेल कर चुकी है। फिल्म ने भी तक बिना ब्लॉक सीटों के 11.18 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

  • Jan 29, 2025 3:45 PM

    भरी महफिल में पति को देख कंट्रोल नहीं कर पाईं सोनम कपूर, किया Kiss,वीडियो वायरल!

    इस वीडियो में आप देखेंगे कि सोनम कपूर आनंद के साथ बातें कर रही है। इस दौरान वो कुछ करने लगते हैं तो सोनम कपूर बिना कुछ सोचे समझे उनके गालों पर किस करने लगती हैं। इसके बाद आनंद आहुजा कहीं इशारा करने लगते हैं और दोनों उसी तरफ देखने लगते हैं। वीडियो को Pallav Paliwal ने साझा किया है।

  • Jan 29, 2025 3:10 PM

    टीवी एक्ट्रेस स्मिता सिंह ने दिखाया महाकुंभ में मची भगदड़ से पहले का नजारा, बोलीं- भीड़ बहुत हो चुकी है...

    144 साल बाद लगे महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि मौनी अमावस्या के खास मौके पर तमाम 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाएंगे, लेकिन इस खास मौके पर अधिक भीड़ बढ़ने की वजह से भगदड़ मच गई जिसमें कई लोग घायल हुए और बताया जा रहा है इस भगदड़ में 10 से 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • Jan 29, 2025 2:07 PM

    महाकुंभ की मोनालिसा को पहचान पाना भी हुआ मुश्किल! शॉर्ट ड्रेस पहन बिखेरी अदाएं, VIDEO VIRAL

    ऐसे में आप सभी एक ही नाम सोच रहे होंगे। मोनालिसा जी हां, हम भी बात मोनालिसा की ही कर रहे हैं। दरअसल मोनालिसा महाकुंभ में माला बेचने आई थीं, लेकिन माला बेचने के साथ ही उन्होंने मीडिया को इंटरव्यू दिए। इस दौरान उनकी आंखों की खूबसूरती ने लोगों का दिल जीत लिया और रातों रात मोनालिसा स्टार बन गईं। महाकुंभ में मोनालिसा की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। बता दें कि मोनालिसा ने कुंभ में सिर्फ लोगों को सेल्फी देकर और इंटरव्यू देकर इतनी पॉपुलर हो गईं कि उन्हें फिल्मों से ऑफर भी आने लगे।

  • Jan 29, 2025 1:28 PM

    प्रेमानंद महाराज ने अनिरुद्धाचार्य को बिग बॉस में जाने को लेकर दी सलाह, ऐसी जगह मत जाना जहां...

    आपको बता दें कि अनिरुद्धाचार्य ने बिग बॉस 18 में भाग लेने से साफ मना कर दिया था। लेकिन उन्हें शो की प्रीमियर नाईट पर जरूर देखा गया था। हालांकि बाद में उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। लेकिन अब इसी बीच उनके गौरी गोपाल आश्रम में भगवान श्रीमन नारायण की प्राण प्रतिष्ठा हुई। जिसका निमंत्रण लेकर वह प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे थे।

  • Jan 29, 2025 12:58 PM

    प्रेग्नेंसी की हालत में भी नहीं बाज आ रही Seema Haider, ऐसा वीडियो हुआ वायरल!

    सीमा हैदर को बेबी बंप के साथ देखा जा सकता है और सचिन मीणा डांस कर रहे हैं। बैकग्राउंड में छम्मक छल्लो गाना बज रहा है। सीमा हैदर धीरे धीरे से कमर लचका रही है। सचिन मीणा पिता बनने वाले हैं और ऐसे में वो सीमा का काफी ख्याल रख रहे हैं...

  • Jan 29, 2025 12:11 PM

    ये एक्टर बनेगा Ranveer Singh की Don 3 में विलेन

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरहान खान की फिल्म 'डॉन 3' में 12वी फेल एक्टर विक्रांत मैसी विलेन का रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में सूत्रों ने खुलासा करते हुए बताया, 'डॉन 3 में विक्रांत विलेन का रोल निभाएंगे।' जैसे ही ये खबर सामने आए तो नेटिजन्स एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ही विक्रांत मैसी ने ये अनाउंस किया था कि वह एक्टिंग से कुछ समय के लिए रिटायरमेंट ले रहे हैं।

  • Jan 29, 2025 11:28 AM

    महाकुंभ में मची भगदड़, कल्पवास कर रही एक्ट्रेस ने बताया था मौनी अमावस्या से पहले रात में कैसे थे हालात

    महाकुंभ में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 10 लोगों की मौत की खबर आ रही है। कई लोग घायल भी हो गए हैं। पीएम मोदी और सीएम योगी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में स्नान के लिए लाखों में भीड़ जुटी। इस हादसे के बाद से सभी लोग काफी परेशान है।

  • Jan 29, 2025 11:27 AM

    कैंसर से जूझ रही मशहूर एक्ट्रेस का उड़ाया गया मजाक

    कई बार ऐसा देखा जाता है कि लोग बिना कुछ सोचे समझे बातें करते है और वो काफी हैरान करने वाली होती हैं। ऐसा ही कुछ अभिनेत्री छवि मित्तल के साथ हुआ है जो कि इस वक्त कैंसर से जूझ रही हैं और लगातार इलाज करवा रही हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका भी मजाक बना डाला है। जैसे ही लोगों के कमेंट्स उनके हेयर लॉस को लेकर सामने आए वो खबरों का हिस्सा बन गईं। दरअसल छवि मित्तल के बाल झड़ रहे हैं और कैंसर के इलाज के दौरान ऐसा होना काफी आम बात मानी जाती है।

  • Jan 29, 2025 10:14 AM

    महाकुंभ पहुंचे मुस्लिम फिल्म मेकर कबीर खान

    देश भर में इन दिनों क्या आम और क्या खास हर कोई संगम में एक ही पानी में डुबकी लगाने के लिए तरस रहा है। हर दिन प्रयागराज में संगम में तमाम वीवीआई डुबकी लगा रहे हैं जिनकी तस्वीरें सामने आ रही हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड से मुस्लिम फिल्म मेकर कबीर खान भी अमृत स्नान के लिए पहुंचे हैं। इसे धार्मिक स्नान को उन्होंने हिंदू मुस्लिम से उपर बताया है।

  • Jan 29, 2025 9:48 AM

    महाकुंभ में भगदड़ के बीच हेमा मालिनी ने भी लगाई संगम में डुबकी

    एक तरफ जहां महाकुंभ में भगदड़ मचने से हड़कंप मच गया और कई लोग घायल हो गए हैं, वहीं इन सबके बीच मौनी अमावस्या के मौके पर संगम में डुबकी लगाने के लिए हेमा मालिनी भी पहुंचीं। इस वक्त प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मौनी अमावस्या से पहले संगम में भगदड़ मचने से हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। रिपोर्ट्स में कुछ के मौत की भी खबर है। हालांकि इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

  • Jan 29, 2025 8:12 AM

    विराट कोहली की बायोपिक में हीरो बनना चाहते हैं वीर पहाड़िया

    वीर पहाड़िया ने अक्षय कुमार के साथ 'स्काई फोर्स' में बॉलीवुड में डेब्यू किया है। एक्टर ने देशभक्ति एक्शन ड्रामा फिल्म में एक भारतीय वायु सेना अधिकारी का रोल किया है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म में डिफेंस ऑफिसर का किरदार निभाने के लिए उन्हें खूब प्यार मिल रहा है। अब काफी समय से विराट कोहली के फैंस उनकी बायोपिक को बेसब्री से देखना चाहते हैं। तो, वीर से पूछा गया कि क्या वह क्रिकेटर का रोल करना चाहते हैं, तो उन्होंने विराट का ही नाम लिया।

  • Jan 29, 2025 8:05 AM

    अर्चना पूरन सिंह का एक्सीडेंट, हाथ में हुआ फ्रैक्चर, चेहरे पर आईं चोटें

    एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह का शूटिंग करने वक्त एक्सीडेंट हो गया। वो राजकुमार राव की फिल्म के लिए शूट कर रही थी। इसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया। उन्हें नानावटी मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद अर्चना ने अपनी इंजरी के बारे में यूट्यूब पर एक प्रॉपर डिटेल व्लॉग डाला है।

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X