Rakhi Sawant के होने वाले पति Dodi Khan नहीं हैं पाकिस्तानी, Exclusive इंटरव्यू में सामने आई पूरी असलियत!

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant Dodi Khan Marriage: राखी सावंत ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने लव लाइफ में नए मेंबर का ऐलान किया- पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान। अपनी लव लाइफ में अनगिनत उतार-चढ़ाव के बाद, डोडी से सीमापार लव मैरिज करने की अपनी प्लानिंग का खुलासा किया।

राखी सावंत के इस ऐलान के बाद लोग जानना चाहते हैं कि डोडी खान कौन हैं और राखी ने अचानक उनसे शादी करने का प्लान क्यों बनाया? अगर आपके भी मन में यही सवाल है तो आपको बता दें हाल ही में डोडी खान ने हमारे संवाददाता से एक्सक्लुसिव बात की है और शादी की प्लानिंग के बारे में खुलकर बताया है।

Dodi Khan का बयान

डोडी खान से बातचीत के दौरान उनकी नागरिकता के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके पास नीदरलैंड की नागरिकता और पाकिस्तान में वो सिर्फ अपना बिजनेस करते हैं। आगे डोडी खान से पूछा गया कि वो अपनी बारात कहां लेकर आएंगे तो इस पर डोडी खान ने जवाब दिया कि जहां राखी जी चाहेंगी, वहीं बारात आएगी। फैसला उन्हीं को लेना है कि मैं बारात कहां लेकर आऊं।

आगे डोडी से पूछा गया कि इस शादी की प्लानिंग में कितनी सच्चाई है क्योंकि इससे पहले भी पॉपुलैरिटी पाने के चक्कर में ऐसे काम किए जा चुके हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए डोडी खान ने बताया कि पॉपुलैरिटी तो हर इंसान चाहता है लेकिन कभी-कभार हालात ऐसे होते हैं कि हम ना भी चाहें ऐसी पॉपुलैरिटी लेकिन चीजें सामने आती हैं तो सुर्खियों में आ ही जाती हैं। आपको पता है कि पास्ट में राखी के साथ क्या हुआ था। मेरे लिए अभी सबसे ज्यादा जरूरी राखी और मैं अभी राखी और अपने बारे में ही बात करना चाहता हूं।

कौन हैं डोडी खान

डोडी एक मल्टी टैलेंटेड शख्स हैं, जिनका बैकग्राउंड अलग-अलग एरियाज में फैली हुई है। वो एक इस्टेब्लिश्ड बिजनेस फैमिली से आने वाले डोडी अपने एक्टिंग और फिल्म प्रोडक्सन के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा, वे खुद को फिटनेस फ्रीक बताते हैं। राखी के साथ डोडी के रिश्ते ने काफी लोगों का ध्यान खींचा है, और कपल की शादी की प्लानिंग शहर की चर्चा बन गई हैं। दोनों ने साफ तौर से एक ट्रेडिशनल पाकिस्तानी शादी करने का फैसला किया है, जिसे इस्लामी रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाएगा, जिसके बाद भारत में रिसेप्शन होगा।

27 जनवरी को पोस्ट किए गए एक इंस्टाग्राम वीडियो में, डोडी ने राखी से पूछा कि उन्हें अपनी बारात भारत या दुबई में लानी चाहिए, यह एक मजेदार पल था जिसे 6.5 लाख से ज्यादा बार देखा गया। "राखी जी ये बताई बारात लेकर इंडिया आना है या दुबई?" वह वीडियो में पूछते हैं।

Read more about: rakhi sawant dodi khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X