Poonam Pandey ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, कहा- 'सब पाप धुल गए मेरे', भगदड़ पर बोली ये बात

Poonam Pandey At Maha Kumbh: विवादों में घिरी एक्ट्रेस पूनम पांडे ने बुधवार (29 जनवरी) को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में पवित्र स्नान किया। वह महाकुंभ में अपनी जर्नी की झलकियां शेयर करती रही हैं और सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह संगम में डुबकी लगाती नजर आ रही हैं।
महाकुंभ में किया पूनम पांडे ने किया स्नान
तस्वीर में एक्ट्रेस ने सफेद प्रिंट वाला काला कुर्ता पहना हुआ है। वह हाथ जोड़कर प्रार्थना करती नजर आ रही हैं। अक्सर अपने विवादों के लिए चर्चा में रहने वाली पूनम ने अब आध्यात्मिक और धार्मिक रास्ता अपना लिया है। मंगलवार को एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्हें ट्रैफिक में फंसते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में उन्होंने बताया कि वह सैकड़ों लोगों के साथ फंस गई हैं।
पूनम पांडे का बयान
महाकुंभ में बुधवार की सुबह हुई भगदड़ पर रिएक्शन देते हुए पूनम ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। भगदड़ में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। बड़ी संख्या में पवित्र स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं की एक झलक दिखाते हुए पूनम ने कहा, "शक्ति भले ही कम हो जाए, श्रद्धा कम नहीं होनी चाहिए। ओम नमः शिवाय।"
कुछ दिन पहले पूनम को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था और पैपराजी से बात करते हुए उन्होंने कहा था, 'कुंभ जा रही हूं, महाकुंभ। मैं तुम लोगों के लिए प्रसाद लेकर आती हूं। और कुछ लौ?' आपको बता दें, महाकुंभ 2025 में 13 जनवरी को शुरू हुआ और अनुपम खेर, हेमा मालिनी, कबीर खान, रेमो डिसूजा, ममता कुलकर्णी और अन्य सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स ने पवित्र स्नान किया।


Click it and Unblock the Notifications











