Seema Haider ने अपने डिलीवरी डेट का किया ऐलान, इस महीने पैदा हो सकता है पांचवा बच्चा!

Seema Haider Video: पाकिस्तान से भारत आकर अपना घर बसाने वाली सीमा हैदर जल्द ही पांचवे बच्चे की मां बनने वाली हैं और ये बात उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और फॉलोवर्स को बताई। अब वो जल्द ही मां बनने वाली हैं और वे किस महीने बच्चे को जन्म देंगी इस बात का खुलासा उन्होंने किया।
सीमा हैदर की डिलीवरी
सीमा हैदर ने हाल ही में एक वीडियो में बताया है कि उनके बच्चे की डिलीवरी डेट आ गई है। उन्होंने बताया कि उनका हाल ही में टेस्ट हुए हैं और सारी रिपोर्ट्स नॉर्मल आई हैं। इस वीडियो में सीमा हैदर के पति ने बताया के बताया कि बच्चा मार्च में पैदा होने वाला है और नॉर्मल डिलीवरी ही होने वाली है।
सीमा हैदर बनी इंफ्लुएंसर
सीमा हैदर काफी समय से चर्चा में हैं। वो जब से भारत आई हैं एक इंफ्लुएंसर बन गई हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपनी जिंदगी की झलक दिखाती रहती हैं। सीमा हैदर ने अपने घर की हर छोटी-बड़ी चीज को लोगों के सामने रखा है।
सीमा हैदर के बारे में
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की रहने वाली 32 साल की सीमा मई 2023 में कराची में अपना घर छोड़कर चली गई थीं। वह अपने बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आई थी। जुलाई में हैदर तब सुर्खियों में आई थीं जब भारतीय अधिकारियों ने उन्हें उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 27 साल के भारतीय नागरिक सचिन मीना के साथ रहते हुए पाया था। कपल का दावा है कि उन्होंने शादी की थी और पहली बार 2019 में ऑनलाइन गेम PUBG खेलते समय एक-दूसरे से जुड़े थे।
सीमा और सचिन को जुलाई 2023 में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। सीमा पर इललीगल तरीके से भारत में एंटर करने का आरोप था, जबकि सचिन पर एक इललीगल अप्रवासी को शरण देने का आरोप था।


Click it and Unblock the Notifications