शाहरूख-काजोल की जोड़ी है सबसे रोमांटिक: सर्वे
बैंगलोर। बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोड़ी कौन सी है? इस सवाल का जवाब अलग-अलग हो सकता है लेकिन यूके के एक मूवी पोर्टल के द्वारा कराये गये सर्वे में यह सामने आया है कि शाहरूख और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की अब तक की सबसे रोमांटिक जोड़ी है। यह सर्वे यूके के सर्वाधिक लोकप्रिय पोर्टल 'सानोना' द्वारा करवाया गया था।
सुपर स्टार शाहरूख खान और काजोल ने बाजीगर, दिलवाले दुल्हनियां ले जायेंगे, कभी खुशी कभी गम, माई नेम इज खान जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इस जोड़ी के अलावा अन्य रोमांटिक जोडि़यों में अमिताभ बच्चन-रेखा, धर्मेंद्र-हेमा मालिनी, राजकपूर-नर्गिश, रणवीर कपूर-कैटरीना कैफ और अनिल कपूर- माधुरी दीक्षित, रितिक रोशन-करीना कपूर(देखें रितिक-करीना की अनदेखी तस्वीरें) , रिषी कपूर-नीतू सिंह, शाहिद कपूर-प्रियंका चोपड़ा और शाहरूख खान-रानी मुखर्जी हैं।
सर्वे में सबसे ज्यादा वोट शाहरूख-काजोल की जोड़ी को ही मिले और इसे अब तक की पसंदीदा रोमांटिक जोड़ी माना गया। इस जोड़ी की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जायेगें' ने सफलता के नये रिकार्ड बनाये। फिल्म बॉक्स आफिस पर काफी सफल रही। इस फिल्म के बाद दोनों ने निर्माता निर्देशक करन जौहर के साथ कई फिल्मों में काम किया। फिल्म इंडस्ट्री में करन जौहर द्वारा निर्देशित-निर्मित और शाहरूख-काजोल (देखें- अजय देवगन और काजोल की दुर्लभ तस्वीरें) द्वारा अभिनीत किसी भी फिल्म को सफलता की गारंटी के रूप में देखा जाता है। इस जोड़ी की पिछली फिल्म 'माई नेम इज खान' थी। जिसे ओवरसीज में काफी पसंद किया गया था।
इस जोड़ी की सफलता के कारण कई फैशन पत्रिकाओं ने इन दोनों की तस्वीरों को अपने कवर पेज पर छापा है। एक जोड़ी के रूप में काम करने के अलावा काजोल ने शाहरूख की कई फिल्मों में गेस्ट अपीयरेंस भी किया है।


Click it and Unblock the Notifications
