रितिक रोशन-करीना कपूर की अनदेखी हॉट तस्वीरें
बैंगलोर। बॉलीवुड के सबसे 'सेक्सीएस्ट' अभिनेता के खिताब से नवाजे गये रितिक रोशन ने अपने फिल्मी करियर का प्रारम्भ अपने पिता की फिल्म 'कहो न प्यार है' से किया था। उन्होने अभिनेत्री करीना कपूर के साथ अब तक यादें, मुझसे दोस्ती करोगे, मैं प्रेम की दीवानी हूं और कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्में की है। इसके बाद अफेयर की अफवाहों के कारण दोनों ने एक दूसरे के साथ काम करना ही बंद कर दिया।
फिल्म पत्रिका स्टारडस्ट ने न सिर्फ रितिक-करीना के गॉसिप्स ही छापे बल्कि अपने एक अंक की कवर स्टोरी ही उन पर की। इससे रितिक और सुजैन के सम्बंधों में भी दरार आ गयी। इस मामले के कारण ही रितिक के पिता राकेश रोशन ने पत्रिका पर केस कर दिया। इसके बाद ही दोनों कलाकारों ने एक साथ काम करना भी बंद कर दिया।
राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू में कहा कि पत्रिका की वजह से रितिक की छवि खराब हुई है जो कि किसी भी तरह से अच्छा नहीं है। इन खबरों ने हम सभी को बेहद निराश किया है। रितिक, करीना अभिनीत यादें बॉक्स आफिस पर हिट साबित हुई। इसके बाद दोनों ने एक के बाद एक कई फिल्मों में काम किया।
देखें रितिक करीना की आकर्षक तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications











