रितिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा की अनदेखी तस्वीरें
बैंगलोर। रितिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक कृष 2 और अग्निपथ में एक साथ काम किया है और अब यह जोड़ी एक बार फिर राकेश रोशन की फिल्म 'कृष 3' से धमाल मचाने को तैयार हैं। इस जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता है। इन दोनों की पिछली फिल्म अग्निपथ ने सौ करोड़ से भी अधिक का व्यवसाय किया है। रितिक ने फिल्म की सफलता के बाद एक सक्सेज पार्टी भी की थी। जिसमें उन्होने प्रियंका चोपड़ा को आमंत्रित नहीं किया था।
बॉलीवुड से जुड़े सूत्र बताते हैं कि प्रियंका को न बुलाने के पीछे शाहरूख की पत्नी गौरी की भूमिका थी। जो कि प्रियंका की उपस्थिति को पसंद नहीं करती हैं। अत: गौरी ने रितिक की पत्नी से उन्हें पार्टी में न बुलाने के लिए कहा था। इसके यह भी कारण बताये जाते हैं कि शाहरूख खान और प्रियंका के बीच संबंधों की उड़ती अफवाहों के कारण गौरी प्रियंका को पार्टी में नहीं बुलाना चाहती थी।
हालांकि शाहरूख खान (देखें शाहरूख जूही की अनदेखी तस्वीरें) ने प्रियंका से एक अवॉर्ड समारोह में अपने संबंधों का खंडन भी किया था और इन्हें सिर्फ और सिर्फ अफवाहें ही बताया था।
देखियें रितिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा की अनदेखी तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications