..................... Rare-Unseen pictures of Shahrukh Khan, Juhi Chawla, शाहरूख, जूही की कुछ अनदेखी तस्‍वीरें - Hindi Filmibeat

शाहरूख, जूही की कुछ दुर्लभ तस्‍वीरें

बैंगलोर। सुपर स्‍टार शाहरूख खान और जूही चावला की जोड़ी न सिर्फ पर्दे पर ही पसंद की जाती रही है बल्कि यह दोनों कलाकार अच्‍छे दोस्‍त भी हैं। शाहरूख का कहना है कि जब वह फिल्‍म इंडस्‍ट्री में नये थे तो जूही के परिवार ने उनकी काफी मदद की थी।

इन दोनों कलाकारों ने डर, यस बॉस, राजू बन गया जेंटलमैन, फिर भी दिल है हिंदुस्‍तानी, राम जाने और डुप्‍लीकेट में एक साथ काम किया है। फिल्‍म स्‍क्रीन पर शाहरूख और जूही की केमिस्‍ट्री को हमेशा ही पसंद किया गया है। पिछले दिनों ऐसी भी खबरें आयी थी दोनों के रिश्‍तों में थोड़ी दूरियां आ गयी हैं। लेकिन शाहरूख ने बताया कि वह आज भी अच्‍छे दोस्‍त हैं।

इसके अलावा जूही चावला, शाहरूख की आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स(केकेआर) की भी सहमालकिन हैं। केकेआर ने पिछले सीजन में आईपीएल का खिताब भी जीता था। ऐसा कहा जा रहा है कि जल्‍द ही वह भूतनाथ-2 फिल्‍म में भी एक साथ दिखेंगे।

यहां देखें- शाहरूख और जूही की कुछ दुर्लभ तस्‍वीरें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X