अजय देवगन और काजोल की अनदेखी तस्वीरें
बैंगलोर। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि फिल्मी पर्दे पर प्रेमी प्रेमिका की भूमिका निभाने वाले कलाकार अपनी वास्तविक जिंदगी में भी एक दूसरे से भी प्यार करने लगते हैं। लेकिन कुछ ही जोडि़यां ऐसी होती हैं जो विवाह करती हैं। इन्हीं में से एक जोड़ी है अजय देवगन और काजोल की जो आज बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय सफल जोडि़यों में से एक है। अजय-काजोल ने कई फिल्मों मे एक साथ काम किया है।
इन दोनों कलाकारों ने 1994 में डेटिंग करना शुरू किया। अजय के अनुसार हमारे बीच एक आम प्रेम कहानियों जैसा कुछ भी नहीं रहा लेकिन हम एक दूसरे के बेहद करीब थे, हमें लगता था कि हम एक साथ जीवन गुजार सकते हैं। हमने एक दूसरे को कभी भी प्रपोज नहीं किया। दोनों का विवाह 24 फरवरी 1999 में हुआ। आज दोनों के दो बच्चे हैं। अजय, काजोल आज बॉलीवुड के लोगों के लिए एक उदाहरण हैं।
अजय, काजोल ने प्यार तो होना ही था, इश्क और राजू चाचा सहित कई फिल्मों में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











