Seema Haider जल्द बनने वाली हैं मां, बोली- 'मैं एक और बच्चा करूंगी, जल्द ही गोदभराई की रस्म होगी'

Seema Haider Video: सीमा हैदर जो इन दिनों नोएडा के रबूपुरा गांव में धमाल मचा रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपने फैंस को एक चौंकाने वाली खबर दी है। सीमा हैदर से जुड़ी जो खबर सामने आ रही उसे सुनकर कुछ लोग उन्हें ट्रोल तो कुछ लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
Seema Haider का वायरल वीडियो
सीमा हैदर के आए दिन वीडियोज सामने आते रहते हैं और हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में उनकी बातें सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान सीमा हैदर ने बताया कि मेरे और मीणा जी के मोहब्बत की निशानी इस दुनिया में आएगी। चार हमारे और अब एक और आएगा।
यह भी पढ़ें- Stree 2 Box Office Collection: बाहुबली का रिकॉर्ड भी हुआ चकनाचूर, स्त्री 2 ने गाड़े अपने झंडे
Seema Haider जल्द करवाएंगी गोदभराई
सीमा हैदर ने बताया कि जल्द ही खुशखबरी आएगी। सबको बुलाऊंगी, जब गोदभराई होगी। अब सीमा हैदर की इन बातों से तो यह पता चलता है कि वो जल्द ही पांचवे बच्चे की मां बनने वाली हैं और वो धूमधाम से इस बच्चे के स्वागत की तैयारियां करेंगी। सीमा ने यह तो नहीं बताया कि वो मां कब बनने वाली हैं, लेकिन जिस तरह से सचिन इन दिनों सीमा का ध्यान रख रहे हैं, रोज नारियल पानी पिला रह हैं, उसे देखकर तो यही लगता है कि सीमा हो सकता है प्रेग्नेंट हों।
यह भी पढे़ें- इस Malayalam Actor के खिलाफ लगा यौन शोषण का आरोप, एक बार गए जेल के अंदर तो बाहर आने में बेलने पड़ेंगे पापड़
अवैध रास्ते से भारत आई थीं सीमा हैदर
आपको बता दें, सीमा हैदर पहले से ही शादीशुदा हैं और उनके पहले पति गुलाम हैदर से उनके चार बच्चे हैं। वो लॉकडाउन के दौरान पबजी खेलती थीं और इस दौरान ही उनकी बात सचिन मीणा से बात होने लगी और दोनों प्यार में पड़ गए। सीमा सचिन के प्यार में इतनी दीवानी हुईं कि वो पाकिस्तान से अपना सबकुछ छोड़-छाड़कर भारत आने का फैसला किया और पिछले साल वो नेपाल से अवैध तरीके से भारत आईं और सचिन के साथ नोएडा के रबूपुरा गांव में रहने लगीं।
यह भी पढ़ें- IC 814 The Kandahar Hijack के विवाद पर बुरी तरह भड़के Anubhav Sinha, कहा- 'मैं आपसे बात नहीं कर सकता'
सीमा हैदर का है यूट्यूब चैनल
सीमा हैदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम के साथ ही यूट्यूब पर भी चैनल बनाया है जिससे उनकी तगड़ी कमाई होती है। सीमा हैदर इस कमाई से अपना घर चलाती हैं और यही नहीं उन्होंने अपने परिवार में कई लोगों के यूट्यूब चैनल बनवा दिए हैं।
यह भी पढ़ें- Video: Seema Haider की इस छोटी सी गलती पर सचिन का उठ गया हाथ, पास बैठे बाबा से चिल्लाकर मांगी मदद लेकिन...


Click it and Unblock the Notifications











