इस Malayalam Actor के खिलाफ लगा यौन शोषण का आरोप, एक बार गए जेल के अंदर तो बाहर आने में बेलने पड़ेंगे पापड़

Malayalam Film Industry Me Too Case Against Nivin Pauly: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त धमाल मचा हुआ है। हर ओर से रोज नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। अब एक और मामले ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। हाल ही में एक्टर निविन पॉली का नाम एक एक्ट्रेस के साथ यौन उत्पीड़न करने के मामले में सामने आया है।
महिला ने Nivin Pauly पर लगाया आरोप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक फिल्म में काम देने के बदले महिला का यौन शोषण और सेक्शुअल फेवर मांगने के आरोप में शिकायत दर्ज की गई है। मलयालम रीजनल चैनल रिपोर्टर की मानें तो एक्ट्रेस ने छह लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिन्होंने उस महिला को एक्टिंग का मौका देने का वादा करके उसका यौन शोषण किया। महिला ने यह भी बताया कि यह घटना नवंबर में दुबई में हुई थी। ये महिला केरल के एर्नाकुलम जिले की रहने वाली है।
Nivin Pauly ने भी दी सफाई
मलयालम फिल्म स्टार निविन पॉली (40) के खिलाफ मामला दर्ज होने के कुछ घंटों बाद, एक्टर ने मंगलवार को आरोपों से इनकार किया और कहा कि वह इस मामले से लड़ने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। मंगलवार शाम जल्दबाजी में बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए पॉली ने कहा, "मैं नहीं जानता कि वह कौन है, मैंने उसे कभी नहीं देखा और न ही उससे बात की है। यह एक निराधार खबर है और मैं आरोपों को गलत साबित करने के लिए किसी भी हद तक जाऊंगा।"
SIT को सौंपा जाएगा मामला
सूत्रों के अनुसार, शिकायत में कहा गया है कि पिछले महीने हेमा समिति की रिपोर्ट (Hema Committee Report) सामने आने के बाद, उन्होंने कई शिकायतों के बारे में सुना और इसलिए उन्होंने पॉली के खिलाफ एक नई शिकायत दर्ज करने का फैसला किया। एर्नाकुलम जिले में ओनुकल पुलिस ने पॉली के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसे मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी महिलाओं के यौन शोषण के सभी मामलों की जांच के लिए केरल सरकार की स्पेशल इनवेस्टिगेटिंग टीम(एसआईटी) को सौंप दिया जाएगा।
मिस्टर पॉली का करियर
पॉली, जिन्होंने दो केरल फिल्म पुरस्कार जीते हैं, ने 2010 में फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन बाद में उन्होंने एक्टिंग की राह चुनीं। उन्होंने 50 से ज्यादा फिल्में की हैं, जिनमें से कई बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं। उन्होंने 2016 में अपने बैनर मिस्टर पॉली जूनियर पिक्चर्स के तहत 'एक्शन हीरो बीजू' के साथ एक प्रोड्यूसर का रोलन निभाया, जो एक सुपर ग्रॉसर साबित हुई।


Click it and Unblock the Notifications











