Stree 2 Box Office Collection: बाहुबली का रिकॉर्ड भी हुआ चकनाचूर, स्त्री 2 ने गाड़े अपने झंडे

Stree 2 Box Office Collection Day 20: फिल्ममेकर अमर कौशिक की हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 ने पर्दे पर अपना कमाल दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। फिल्म को तीसरा हफ्ता हो रहा है और अब भी ये शानदार कमाई कर रही है। स्त्री 2 ने अपने तीसरे मंगलवार को भी शानदार कमाई की है।
Bahubali 2 का भी तोड़ा रिकॉर्ड
आपको जानकर हैरानी होगी कि 'स्त्री 2' ने एसएस राजामौली की फिल्म, 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' के लाइफटाइम रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अब तक 515 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म ने 'बाहुबली 2' को कड़ी टक्कर देते हुए इसे आसानी से पछाड़ दिया है। आपको बता दें, 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने हिंदी भाषा में 511 करोड़ रुपये की कमाई की थी और अब स्त्री 2 ने 515 करोड़ की कमाई कर ली है।
मंगलवार को Stree 2 की कमाई
हफ्ते के दिनों में भी थमने का नाम ना लेने वाली स्त्री ने अपने तीसरे मंगलवार को भी स्टेबिलिटी दिखाई और इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक के अनुसार 6 करोड़ रुपये की कमाई की। दुनिया भर में कलेक्शन के मामले में, स्त्री 2 ने पहले ही 700 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी और अगर ये फिल्म ऐसी ही चलती रही तो जल्द ही इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 850 करोड़ पहुंच जाएगा।
सबसे कमाऊ फिल्मों में से एक
130 करोड़ रुपये के बजट पर बनी ये फिल्म अपने मेकर्स का भी खूब फायदा करवा रही है। इस फिल्म ने 500 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री करने के बाद सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्मों में से एक बन गई है।
बढ़ सकती है फिल्म की कमाई
कंगना रनौत स्टारर इमरजेंसी की रिलीज डेट 6 सितंबर से आगे खिसकने के बाद, स्त्री 2 को एक और हफ्ते के लिए ओपन रन मिलेगा। आपको बता दें, स्त्री 2 दो दूसरी फिल्मों- अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' से टकराई थी - लेकिन दोनों फिल्में पहले हफ्ते के बाद ही बंद हो गईं।
चौथी सबसे बड़ी फिल्म बनी Stree 2
स्त्री 2 अब भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वीकेंड के अंत तक पठान और गदर 2 जैसी फिल्मों को पछाड़ने का गोल रखेगी। यह शाहरुख खान की जवान (584 करोड़ रुपये) के कलेक्शन का पीछा करने और बॉक्स ऑफिस पर अब तक की नंबर एक फिल्म बनने की राह पर है।


Click it and Unblock the Notifications











