IC 814 The Kandahar Hijack के विवाद पर बुरी तरह भड़के Anubhav Sinha, कहा- 'मैं आपसे बात नहीं कर सकता'

Anubhav Sinha Loses Cool At Journalist: अनुभव सिन्हा की फेमस वेब सीरीज इन दिनों विवादों का हिस्सा बनी हुई है। इस सीरीज को लेकर कई ऐसे फैक्ट्स सामने आ रहे हैं, जिसने डायरेक्टर साहब को मुसीबत में डाल दिया है। अब हाल ही में जर्नलिस्ट से हुए कुछ सवाल-जवाब के सेशन के दौरान अनुभव काफी गुस्सैल अंदाज में नजर आए।
IC 814 The Kandahar Hijack का विवाद
विजय वर्मा (Vijay Varma) स्टारर 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' में हाइजैकर्स के 'हिंदू' कोडनेम को लेकर बड़ा विवाद हो गया है। इस शो में हाइजैकर्स के लिए 'भोला' और 'शंकर' के नाम का इस्तेमाल किया गया है। कई यूजर्स ने दावा किया है कि अनुभव सिन्हा ने इन आतंकवादियों की असली पहचान को ढंग से नहीं दिखाया है।
यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस ने BF को टू पीस में भेजी फोटोज, फिर उसी ने तस्वीरों को कर दिया लीक, इस सुपरस्टार पर उठी खूब उंगलिया
Anubhav Sinha को क्यों आया गुस्सा
बीते दिन मंगलवार, 3 सितंबर को 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' के मेकर्स ने शो के एक्टर्स के साथ मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान जब एक जर्नलिस्ट ने सीरीज के विवाद पर सवाल किया और ISI के रोल को ढंग से नहीं दिखाए जाने के विवाद पर सवाल उठाए, तो पहले अनुभव (Anubhav Sinha) ने बात करने से इनकार किया। बाद में उनकी बहस हो गई और उन्होंने गुस्से में जर्नलिस्ट से पूछा कि क्या वो उन पर आरोप लगा रहे हैं? आगे अनुभव ने तिलमिलाते हुए जर्नलिस्ट से पूछा- "आपने सीरीज देखी है? सीरीज देखिए। मैं बात नहीं कर सकता आपसे, आपने सीरीज नहीं देखी।"
यह भी पढ़ें- Sooryavansham Bhojpuri Movie: Pawan Singh की धांसू फिल्म ने रिलीज होते ही उड़ाया गर्दा, अब लीक हुई पूरी फिल्म
आपको बता दें, 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' (IC 814 The Kandahar Hijack) की इस कॉन्ट्रोवर्सी में नेटफ्लिक्स को भी घसीटा गया है और उनसे सूचना और प्रसारण सचिव संजय जाजू ने जवाब तलब किया है। भारी विरोध के बीच नेटफ्लिक्स इंडिया (Netflix India Head) की हेड मोनिका शेरगिल को इस मामले के बारे में जानकारी दी और इस ठीक करने का आदेश दिया, जिसेक बाद मंगलवार को नेटफ्लिक्स ने एक बयान जारी कर कहा कि वे डिस्क्लेमर में हाइजैकर्स के असली नाम जोड़ेंगे।
IC-814 Hijackers के असली नाम
आपको बता दें हाइजैकर्स के असली नाम इब्राहिम अतहर, शाहिद अख्तर सईद, सनी, अहमद काजी, जहूर मिस्त्री और शाकिर थे। हालांकि, वेब सीरीज में इन आतंकवादियों के इस्तेमाल किए गए कोड नामों का जिक्र किया गया है - भोला, शंकर, डॉक्टर, बर्गर और चीफ।
यह भी पढ़ें- Haryanvi Gane: Sapna Chaudhary ने पर्पल सूट में दिया जोरदार परफॉर्मेंस, फिगर देख बहके लोग!
IC 814 The Kandahar Hijack Starcast
वेब सीरीज की स्टारकास्ट के बारे में बात करें तो 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' में विजय वर्मा, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, अरविंद स्वामी, दीया मिर्जा और पत्रलेखा सहित कई स्टार कलाकार शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Stree 2 Box Office Collection: 'स्त्री 2' की कामयाबी के आगे 'एनिमल' भी पस्त, चंद दिनों में कमाए इतने करोड़
किस घटना पर है
यह सीरीज 24 दिसंबर, 1999 को काठमांडू से दिल्ली जाते समय इंडियन एयरलाइंस के आईसी-814 विमान को पांच आतंकवादियों द्वारा अपहरण किए जाने की घटना पर आधारित है। विमान को नेपाल के काठमांडू त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद भारतीय वायुसीमा में प्रवेश करने के बाद अपहरण कर लिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











