सलमान खान ने बताया स्टारडम का सच: कहा इसलिए चंकी पांडे सुपरस्टार नहीं बन पाए, देखिए वीडियो

आईफा 2022 का जश्न पूरी तरह से सलमान खान के नाम रहा। आईफा ने सलमान खान के साथ अपने 20 साल का सफर पूरा होने का जश्न मनाया। गौरतलब है कि आईफा अवार्ड्स की शुरुआत साल 2000 में हुई थी और इस साल, सलमान खान - ऐश्वर्या राय की संजय लीला भंसाली फिल्म हम दिल दे चुके सनम ने बेस्ट फिल्म का पहला आईफा अपने नाम किया था।

तब से सलमान खान हर साल आईफा के मंच पर होते हैं। इस साल सलमान खान ने आईफा के साथ अपनी ढेरों यादें साझा कीं और पुराने दिन याद करते हुए इमोशनल भी हुए। सलमान खान ने बोनी कपूर और रमेश तौरानी को उनका करियर बचाने के लिए धन्यवाद दिया। ये किस्से पढ़िए यहां और यहां।

salman-khan-reveals-why-chunky-panday-couldnt-be-a-superstar-and-why-ananya-panday-is-a-superstar

वहीं सलमान ने सुनील शेट्टी के साथ अपनी दोस्ती के किस्से बांटे कि कैसे पैसों की कमी के दौरान, सुनील शेट्टी ने सलमान को कपड़े गिफ्ट किए। ये किस्सा पढ़िए यहां।

इन किस्सों का बांटते हुए सलमान खान को चंकी पांडे सामने बैठे नज़र आए और उन्होंने स्टारडम का सबसे बड़ा सच भी बांटा कि कैसे एक समय पर चंकी सुपरस्टार थे लेकिन फिर ऐसा समय भी आया जब उनके पास वो स्टारडम नहीं था। टैलेंट अभी भी वहीं था लेकिन स्टारडम चला गया। सलमान ने चंकी को भी भावुक कर दिया और कहा - आज समझ आ सकता है कि वो स्टारडम चंकी के पास क्यों नहीं है। क्योंकि चंकी ने कहा मुझे स्टार नहीं बनना है मेरे बच्चों के हिस्से वो स्टारडम आ जाए और आज अनन्या सुपरस्टार है।

सारा के साथ जवानी डांस

सारा के साथ जवानी डांस

जहां सलमान खान अनन्या पांडे की इस तरह तारीफ करते दिखे वहीं वो सारा अली खान के साथ भी स्टेज पर मस्ती करते दिखाई दिए। सारा अली खान के साथ सलमान अपना आईकॉनिक तौलिया डांस करते नज़र आए और दर्शकों को इंटरटेन किया।

वायरल हुई तस्वीर

वायरल हुई तस्वीर

इस इवेंट से सलमान खान और अभिषेक बच्चन की भी एक तस्वीर वायरल हुई जिस पर लोगों ने काफी कमेंट किया। कई फैन्स ने इस तस्वीर की तारीफ करते हुए कहा कि ये दिखाता है कि सलमान खान और अभिषेक बच्चन दोनों ही कितने ज़्यादा परिपक्व इंसान हैं।

शाहरूख खान को किया याद

शाहरूख खान को किया याद

शाहरूख खान, कोरोना के कारण इस इवेंट में मौजूद नहीं थे लेकिन सलमान खान उन्हें याद करना नहीं भूले। सलमान खान ने कहा कि केवल एक ही आदमी मेरे पीछे पड़ा है और वो है शाहरूख खान। उन्होंने बताया ऐसा इसलिए भी है कि मन्नत, गैलेक्सी अपार्टमेंट के पीछे वाली रोड पर है।

नन्हीं फैन का बनाया दिन

नन्हीं फैन का बनाया दिन

इस दौरान, सलमान खान एक नन्हीं फैन का दिन बनाते हुए नज़र आए। इस फैन का जन्मदिन था और सलमान खान इस नन्हीं सी फैन के लिए हैप्पी बर्थ डे टू यू गाते हुए दिखाई दिए।

अब्दू रोज़िक को लगाया गले

अब्दू रोज़िक को लगाया गले

सलमान खान से मिलने, दुनिया के सबसे छोटे सिंगर अब्दू रोज़िक भी पहुंचे। अब्दू तज़िकिस्तान के सिंगर हैं और 18 साल के हैं। उन्होंने सलमान खान के लिए एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की तर्ज पर जब सलमान खान को देखा तो ऐसा लगा गाया। सलमान ने अब्दू को लगे से लगा लिया।

ट्रोल भी हुए सलमान खान

ट्रोल भी हुए सलमान खान

हालांकि, आईफा के दौरान, सलमान को कोई लोगों ने ट्रोल भी किया। सलमान खान, आईफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, होस्ट सिद्धार्थ कानन के साथ बेरूखी से पेश आते दिखाई दिए और कहा कि आप लोग इसे कैसे झेल लेते हो। उनकी ये हरकत कई फैन्स को पसंद नहीं आई और उन्होंने इस बात के लिए सोशल मीडिया पर सलमान की क्लास भी ली।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X