Bollywood Live: RGV ने गेम चेंजर के कलेक्शन को बताया फ्रॉड, आइटम सॉन्ग पर नर्गिस फाखरी का शॉकिंग खुलासा

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।
बेबाकी के लिए मशहूर राम गोपाल वर्मा ने राम चरण की फिल्म गेम चेंजर के कलेक्शन के आंकड़ो को फ्रॉड बताया है। राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'अगर एसएस राजामौली और सुकुमार असली कलेक्शन के आंकड़ो से तेलुगु सिनेमा को आसमान में ले गए और बॉलीवुड को हिला दिया तो गेम चेंजर पर काम करने वाले लोगों ने ये साबित कर दिया कि फ्रॉड करने में साउथ बहुत ज्यादा शानदार है। मुझे सच में नहीं पता कि साउथ की बेहतरीन उपलब्धियों को शर्मसार करने के पीछे कौन है। गेम चेंजर के दावों की वजह से बाहुबली, केजीएफ 2, आरआरआर और कांतारा जैसी फिल्मों ने जो किया है, अब उसे शक की निगाहों से देखा जाएगा। मुझे नहीं पता कि इस झूठ के लिए कौन जिम्मेदार है, लेकिन वो प्रोड्यूसर दिल राजू नहीं हो सकते क्योंकि वो खरे इंसान हैं और इस किस्म का फ्रॉड करने में सक्षम नहीं हैं।'
इसके साथ ही अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, 'मेरे साथ कई सारी ऐसी चीजें हुई थी, जिसकी वजह से मैं बॉलीवुड में कमबैक नहीं कर रही हूं। मैं उस बारे में बात नहीं करना चाहती हूं। ये मेल ईगो इंटरनेशनल है।' एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, 'इंडस्ट्री के सभी लोग ऐसे नहीं रहे हैं। मैंने कुछ अच्छे लोगों के साथ भी काम किया है और उनकी मैं आज भी तारीफ करती हूं।' आइटम सॉन्ग पर बात करते हुए नरगिस ने कहा, 'उस समय मेरे लिए आइटम सॉन्ग काफी नया था और उस दौरान मैंने यह भी नोटिस किया कि इसे लोग नेगेटिव नजरिए से देखते हैं।'
नरगिस ने आइटम सॉन्ग को लेकर ऐसा खुलासा किया जो कई लोगों को हैरान कर सकता है। दरअसल, उन्होंने बताया कि 'कई बार एक्ट्रेसेस को अपने अपर और लोअर बॉडी पार्ट्स को जानबूझकर दिखाना होता है, जो मेरे लिए काफी मुश्किल था पहले, लेकिन बाद में मैं ओके थी। सेट पर कई लोग चीजों में इन्वॉल्व रहते हैं। मुंबई का कल्चर वैसे भी बाकी जगह से काफी अलग है।'
- Jan 15, 2025 7:55 PM
Rasha Thadani ने खूबसूरत दिखने के लिए कई ट्रीटमेंट्स का लिया सहारा?
- Jan 15, 2025 6:56 PM
Kartik Aaryan को एक किसिंग सीन के लिए लेने पर 37 रीटेक
- Jan 15, 2025 5:50 PM
रेप केस में Asaram को 12 साल बाद मिली जमानत
- Jan 15, 2025 5:26 PM
Sikandar- सलमान खान की फिल्म ने रिलीज से पहले पाई फर्स्ट पोजीशन, हैरान हो जाएंगे आप!
- Jan 15, 2025 4:53 PM
Abhijeet Bhattacharya ने दिलजीत और करण औजला पर साधा निशाना, कहा- 'इनकी टिकट कोई नहीं खरीदेगा'
- Jan 15, 2025 4:34 PM
Abhijeet Bhattacharya ने दिलजीत और करण औजला पर साधा निशाना
- Jan 15, 2025 4:15 PM
Deva Trailer- शुरू हुई उलटी गिनती, शाहिद कपूर ने किया 'देवा' के ट्रेलर रिलीज का ऐलान!
- Jan 15, 2025 4:04 PM
कब होने वाला है Bigg Boss 18 का फिनाले?
- Jan 15, 2025 3:42 PM
माधुरी दीक्षित ने खरीदी 6 करोड़ की फरारी कार
- Jan 15, 2025 3:04 PM
इस दिन रिलीज होगा शाहिद कपूर की फिल्म देवा का ट्रेलर
- Jan 15, 2025 2:02 PM
अर्जुन बिजलानी की मां की तबियत हुई गंभीर ICU में भर्ती
- Jan 15, 2025 1:15 PM
वेकेशन पर गईं अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली तो भड़क उठीं मां
- Jan 15, 2025 12:41 PM
सलमान खान की 'सिकंदर IMDb की 2025 की लिस्ट में निकली आगे

- Jan 15, 2025 12:12 PM
महाकुंभ में नहाकर बीमार पड़ी स्टीव जॉब्स की पत्नी
- Jan 15, 2025 11:41 AM
नेपोटिज्म और एकता कपूर पर ये क्या बोल गईं Riddhi Dogra
- Jan 15, 2025 11:38 AM
Raha को चोट लगते देख तड़प गए Ranbir Kapoor
- Jan 15, 2025 9:39 AM
डाकू महाराज का कहर, बॉक्स ऑफिस पर 3 दिन में ही लगा दी आग
- Jan 15, 2025 9:13 AM
'बेबी जॉन' के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने पर जैकी श्रॉफ ने तोड़ी चुप्पी
- Jan 15, 2025 8:03 AM
युजवेंद्र चहल से तलाक की अफवाहों के बीच पहली बार स्पॉट हुईं धनश्री वर्मा
- Jan 15, 2025 7:46 AM
महाकुंभ की वायरल ‘साध्वी’ ने मचाई सनसनी, रातोंरात बढ़े इंस्टाग्राम पर इतने फॉलोवर्स
- Jan 15, 2025 7:05 AM
'गेम चेंजर' को मकर संक्रांति की छुट्टी का मिला फायदा, कमाई में आई तेजी


Click it and Unblock the Notifications




