Rasha Thadani ने खूबसूरत दिखने के लिए कई ट्रीटमेंट्स का लिया सहारा? नाक की शेप को भी बदला!

Rasha Thadani Transformation: रवीना टंडन की बेटी राशा ठडानी जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। अब वो एक स्टारकिड के अलावा जल्द ही एक्ट्रेस बनने वाली हैं। 17 जनवरी को उनकी फिल्म 'आजाद' रिलीज होने वाली है और इस फिल्म के साथ उनकी खूबसूरती के चर्चे भी खूब हो रहे हैं।
Rasha Thadani ने लिए कई ट्रीटमेंट्स
राशा ठडानी की फिल्म का गाना 'ऊई अम्मा' इन दिनों काफी वायरल हो रहा है और इस फिल्म में उनके स्टेप्स और उनके लुक्स देखने लायक लग रहे हैं। लेकिन इस बीच कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राशा की ये खूबसूरत नैचुरल नहीं, बल्कि उन्हें और खूबसूरत दिखाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी और कुछ ट्रीटमेंट्स का भी सहारा लिया गया है।
करवाई प्लास्टिक सर्जरी
जी हां, हाल ही में एक रील सामने आई है और उस रील में दावा किया जा रहा है कि राशा जो अब काफी खूबसूरत दिखती हैं उसके लिए उन्होंने कई तरह की सर्जरी और ट्रीटमेंट्स लिए हैं। इस रील में दावा किया जा रहा है कि राशा ने राइनोप्लास्टी, स्किन बूस्टर्स और लिप फिलर्स लिए हैं। आपको बता दें, राइनोप्लास्टी नाक की शेप को बदलने की एक प्लास्टिक सर्जरी है। इसे नाक की सर्जरी भी कहा जाता है।
99 रुपए में मिलेगी टिकट्स
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म आजाद शुक्रवार (17 जनवरी) को बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। मेकर्स ने बुधवार को ऐलान किया कि फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। दर्शकों के लिए एक गिफ्ट के रूप में, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि आजाद की रिलीज के पहले दिन फिल्म के टिकट केवल 99 रुपये में उपलब्ध होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











