कब होने वाला है Bigg Boss 18 का फिनाले? यहां इतने बजे से देख सकते शो का पूरा लाइव अपडेट

Bigg Bos 18 Finale: बिग बॉस 18 का फिनाले जल्द ही होने वाला है। विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, ईशा सिंह, चुम दरंग, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा और शिल्पा शिरोडकर फिनाले वीक में पहुंच चुके हैं और कुछ ही दिनों में हमें पता चल जाएगा कि इस सीजन का विनर कौन होगा।
बिग बॉस 18 की शुरुआत 6 अक्टूबर 2024 को हुई थी और करीब साढ़े तीन महीने बाद शो खत्म होने वाला है। इस सीजन में 23 कंटेस्टेंट (वाइल्ड कार्ड समेत) ने हिस्सा लिया था और अब सिर्फ टॉप 7 ही बचे हैं। हमें आज या कल मिड-वीक एविक्शन की भी उम्मीद है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन बेघर होगा और कौन से कंटेस्टेंट टॉप 6 में जगह बना पाएंगे।
कहां देखें Bigg Boss का फिनाले
बिग बॉस का फिनाले 19 जनवरी 2025 को होगा और आप इसे कलर्स चैनल या जियो सिनेमा ऐप पर टीवी पर देख सकते हैं। फिनाले रात 9:30 बजे से शुरू होगा और हर साल की तरह हम उम्मीद कर सकते हैं कि इस साल भी इस सीजन के कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।
सलमान खान एक-एक करके घोषणा करेंगे कि टॉप 5, टॉप 4 और टॉप 3 में कौन है। आखिरी में, टॉप 2 घर से बाहर आ जाएंगे और सुपरस्टार सलमान खान बिग बॉस 18 के विनर का ऐलान करेंगे।
Bigg Boss 18 के टॉप 7
विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, ईशा सिंह, चुम दरंग, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा और शिल्पा शिरोडकर, इन सभी कंटेस्टेंट ने शो में अपना बेस्ट परफॉर्मेंस है और यह देखना दिलचस्प होगा कि ट्रॉफी कौन जीतेगा। कुछ दिनों पहले सलमान ने सीजन की ट्रॉफी की झलक दिखाई थी और इसने लोगों को बिग बॉस सीजन 13 की ट्रॉफी की याद दिला दी थी। उस सीजन के विनर सिद्धार्थ शुक्ला थे।


Click it and Unblock the Notifications