Abhijeet Bhattacharya ने दिलजीत और करण औजला पर साधा निशाना, कहा- 'इनकी टिकट कोई नहीं खरीदेगा'

Abhijeet Bhattacharya

Abhijeet Bhattacharya On Diljit Dosanjh, Karan Aujla: बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने हाल ही में पंजाबी गायकों दिलजीत दोसांझ और करण औजला पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि वे अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट में गाने के बजाय केवल नाचते हैं।

दिलजीत करण के शोज की करी बुराई

उन्होंने यह भी कहा कि उनके बच्चे दिलजीत या करण के शो पर कभी पैसा खर्च नहीं करेंगे। जूम के साथ एक इंटरव्यू में अभिजीत ने कहा कि वह बचपन से ही म्यूजिक कॉन्सर्ट करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर जैसे दिग्गज कलाकार ऐसे शो करते थे, जहां दर्शक बैठकर हर गाने में पूरी तरह डूब जाते हैं।

'अमेरिकी सितारे मेरे गानों पर डांस करते हैं'

उन्होंने कहा, "मेरे शो में भी लोग परफॉर्मेंस का आनंद लेने के लिए बैठते हैं और मेरे लिए ताली बजाते हैं। इसे ही म्यूजिक कॉन्सर्ट कहते हैं। जिनकी बात हो रही है (दिलजीत, करण), वो गाते नहीं हैं, सिर्फ डांस करते हैं। पहले सुपरस्टार मेरे गानों पर डांस करते हैं, अब अमेरिकी सितारे भी करते हैं।"

'कोल्हापुर में इनकी टिकट कोई नहीं खरीदेगा'

अभिजीत ने कहा कि शो के दौरान ऑडिटोरियम हाउसफुल हो जाता था। इसके अलावा, उन्होंने दिलजीत और करण पर कटाक्ष करते हुए उन्हें कोल्हापुर में अपना म्यूजक कॉन्सर्ट करने के लिए कहा। उन्होंने कहा, "कोई टिकट नहीं खरीदेगा। इनका नाम सुना नहीं होगा तो इसका मतलब ये है कि वो लोग पिछड़े हैं? मेरे घर पर टिकट पड़े रहते हैं इनके कॉन्सर्ट के। मेरे बच्चे इसे दूसरों के बीच बांटते हैं। मेरे बच्चे कभी पैसे डालकर टिकट नहीं लेंगे।"

उन्होंने कहा- "मेरा मानना ​​है कि अगर आज कोई ट्रेंड कर रहा है तो कल कोई और करेगा। अभी एवोकाडो चल रहा है, कल मूली होगी। अगर आप मुझे एवोकाडो दोगे तो मैं नहीं खाऊंगा। मुझे इनके बीच रहना ही नहीं है।"

More from Filmibeat

Read more about: abhijeet bhattacharya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X