पहलगाम आतंकी हमले को इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने किया सपोर्ट?, दुख जताने वाले फवाद और हानिया को किया ट्रोल

Pahalgam Terror Attack

Pahalgam Terror Attack: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले की निंदा सिर्फ हमारे देश तक सीमित नहीं है बल्कि विदेशों में भी इस हमले की निंदा हो रही है। पाकिस्तान के कई एक्टर्स भी इस हमले को लेकर दुख जता रहे हैं। वहीं एक और पाकिस्तानी स्टार ने सोशल मीडिया पर एक अलग रास्ता अपनाया है।

मिशी खान ने कहा- 'टिट फॉर टैट'

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मिशी खान ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर उन पाकिस्तानी हस्तियों को आड़े हाथों लिया, जिन्होंने भारत में हुए आतंकी हमलों के पीड़ितों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कैप्शन में यह भी लिखा, 'टिट फॉर टैट', क्या इसका मतलब यह है कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस मिशी खान पहलगाम आतंकी हमले का सपोर्ट कर रही हैं?

यह भी पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमले के बाद Saregama ने Abir Gulaal के सारे गाने हटाए, अब फिल्म भी राम भरोसे

पाकिस्तानी एक्टर्स के सेल्फ रेस्पेक्ट पर उठाए सवाल

मिशी खान ने इंस्टाग्राम पर पहलगाम हमले पर अपनी राय व्यक्त की, उन्होंने वीडियो की शुरुआत में कहा, "मानवता के लिए जरूर बात करनी चाहिए, जहां भी जान का नुकसान हुआ हो, उस दुख में सबका साथ देना चाहिए।" हालांकि, इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान में उन मशहूर हस्तियों को ट्रोल किया की जो पहलगाम पीड़ितों के लिए दुख और संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने फवाद खान, हानिया आमिर का नाम लेते हुए पाकिस्तान के मुद्दों पर एक भी शब्द ना बोलने के लिए उन पर निशाना साधा और कहा, "आपको वहां का ही क्यों दर्द महसूस हो रहा है? क्या आप लोगों में कोई सेल्फ रेस्पेक्ट नहीं है?"

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी एक्ट्रेस Mahira Khan ने पहलगाम आतंकी हमले पर कही ये बात, भारतीयों के लिए जताया दुख

'पाकिस्तान में कुछ होता है तो कुछ नहीं बोलते'

उन्होंने आगे कहा- 'वहां पर अर्णब गोस्वामी, गौरव आर्या और जितने लोग हैं वो पाकिस्तान को और पाकिस्तानियों की बुराई कर रहे हैं। आप लोगों फिलिस्तीन तो कभी याद नहीं आया। आप लोगों को पाकिस्तान में इतने सारे घिनौनी चीजें हुईं, उस पर तो कभी बोले नहीं। वहां का दर्द आप महसूस कर रहे हैं। वो लोग आप लोगों को बुरा-भला कहकर खुलेआम आपको जलील कर रहे हैं। इंसान की कोई सेल्फ रिस्पेक्ट भी होती है। हम लोगों में एक चीज जिसकी कमी है और वो है सेल्फ रिस्पेक्ट। जो कुछ भी हो अपने लिए स्टैंड लेना चाहिए, अपने मुल्क के लिए स्टैंड लेना चाहिए। आप किस तरह के लोग हैं?'

यह भी पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमले के बीच Dia Mirza ने किया फवाद खान को सपोर्ट? एक्ट्रेस ने दी ये सफाई

'वो हमें गालियां दे रहे हैं और हम उनकी खुशामद कर रहे हैं'

उन्होंने पाकिस्तानी एक्टर्स को ट्रोल करते हुए आगे कहा- 'आप लोग कहते रहते हैं प्यार मोहब्बत... प्यार मोहब्बत... जी प्यार मोहब्बत वहां होता है, जहां दूसरी तरफ से भी प्यार मोहब्बत हो। वन साइडेड प्यार और दूसरों की खुशामद करना कहां की इंसानियत है। आप सबको शर्म आनी चाहिए, वहां के एंकर्स हम सबको खुलेआम बुरा-भला बोल रहे हैं गालियां दे रहे हैं और आप लोग चुप बैठे हुए हैं। क्रिकेट को बंद होना चाहिए, हम लोगों को कहना चाहिए कि हम आप लोगों के साथ नहीं खेलेंगे। किसी और मिडल ग्राउंड में खेलें और चीजों में हमें पहले मना करना चाहिए। वो लोग पहले पहल क्यों करते हैं। हम लोग क्यों नहीं कर सकते? हम ऐसा क्यों नहीं करते क्योंकि हमारे अंदर सेल्फ रेस्पेक्ट की कमी है। अपनी इज्जत करना सीखें। अपने लोगों का स्टैंड लेना सीखें।'

यह भी पढ़ें- Sara Ali Khan ने पहलगाम आतंकी हमले पर जताया दुख, बस कर दी ये गलती और हो गईं ट्रोल

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कई पाकिस्तानी एक्टर और एक्ट्रेसेस ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है और इस बुरे वक्त में साथ खड़े रहने का दिलासा दिया है। इस लिस्ट में हानिया आमिर, फवाद खान, माहिरा खान, मावरा होकेन जैसे फेमस सितारों के नाम शामिल है।

क्या था पहलगाम आतंकी हमला

22 अप्रैल को कश्मीर के फेमस टूरिस्ट स्पॉट पहलगाम में दिनदहाड़े एक भयानक आतंकवादी हमला हुआ। वहां मौजूद लोगों ने बताया, हमलावरों ने कथित तौर पर उनके धर्म के बारे में पूछा और फिर अनजान पर्यटकों पर गोलियां चला दीं। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जिसमें एक स्थानीय घुड़सवार भी शामिल था। उस घुड़सवार ने आतंकवादियों के हथियार छीनने की कोशिश की थी ताकि आतंकवादी अपने मंसूबों में कामयाब ना हो सकें। लेकिन आतंकवादियों ने उसे ही गोली मार दी।

More from Filmibeat

Read more about: india pakistan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X