पहलगाम आतंकी हमले के बाद Saregama ने Abir Gulaal के सारे गाने हटाए, अब फिल्म भी राम भरोसे

Abir Gulaal Movie Update: पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और वाणी कपूर की एक फिल्म आने वाली है, जिसका नाम है अबीर गुलाल। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इस फिल्म के ऊपर खतरा मंडरा रहा है। अब इस फिल्म को लेकर बैन की मांग चल रही है।
19 अप्रैल को गाना हुआ था रिलीज
अब इस फिल्म को लेकर एक और अपडेट सामने आया है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में बताया गया- "शनिवार 19 अप्रैल को फिल्म का ज्यूकबॉक्स यूट्यूब और दूसरे म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया था। उसी दिन दुबई के ग्लोबल विलेज में एक भव्य म्यूजिक लॉन्च किया गया था, जिसे खूब सराहा गया। लेकिन हमले के बाद भारत में इसकी रिलीज पर बैन लगाने की मांग तेज हो गई।"
सारेगामा ने ज्यूकबॉक्स हटाया
सूत्र ने आगे कहा, "इसलिए, सारेगामा ने शायद भारी विरोध के डर से ज्यूकबॉक्स को हटाने का फैसला किया। यहां तक कि पहले अपलोड किए गए गाने भी अब यूट्यूब और म्यूजिक ऐप पर मौजूद नहीं हैं। इसके अलावा, उन्होंने फिल्म के बारे में अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट भी हटा दिए हैं।"
इंडस्ट्री के एक इंटरनल सूत्र ने यह भी बताया- "अबीर गुलाल के लिए भारत में रिलीज होना हमेशा मुश्किल रहा है। फिर भी, उम्मीद थी कि कोई समाधान निकल सकता है क्योंकि हालात शांतिपूर्ण थे। लेकिन हाल ही में हुए भयानक आतंकी हमले ने सब कुछ बदल दिया है।"


Click it and Unblock the Notifications











