..................... Dia Mirza offended As Old Quote Supporting Pak Actor Fawad Khan Bollywood Comeback After Pahalgam Attack - Hindi Filmibeat

पहलगाम आतंकी हमले के बीच Dia Mirza ने किया फवाद खान को सपोर्ट? एक्ट्रेस ने दी ये सफाई

Dia Mirza

Dia Mirza Controversy: पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान सालों बाद बॉलीवुड में वापसी करने की कोशिशों में लगे हुए हैं। लेकिन उनकी ये कोशिश लगता है नाकाम हो सकती है क्योंकि पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने एक बार फिर पाकिस्तान को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है।

दिया मिर्जा का विवाद

फवाद खान की बॉलीवुड फिल्म अबीर गुलाल जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद विवादों में आ गई है। तनाव के बीच, एक्ट्रेस दीया मिर्जा का फवाद की वापसी को सपोर्ट करने वाला एक हाल ही में फिर से सामने आया और मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने लगा।

एक्ट्रेस ने दी सफाई

हालांकि, एक्ट्रेस ने एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि उन्होंने आतंकी हमले से कई दिन पहले एक इंटरव्यू दिया था। गुरुवार को दीया ने इस मामले पर अपना पक्ष रखने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, "मीडिया के सदस्यों से, तथ्यों को गलत तरीके से पेश करना बंद करें। मैंने 10 अप्रैल को अपनी एक फिल्म के लिए एक इंटरव्यू दिया था जिसमें मैंने एक कोट दिया था। इस भयानक आतंकी हमले से बहुत पहले। मेरे कोट को अब हफ्तों बाद वायरल करना बंद करें। यह अनैतिक और बेहद अपमानजनक है।"

दिया ने फवाद को किया था सपोर्ट

आपको बता दें, पहलगाम आतंकि हमले से कुछ हफ्ते पहले दीया ने अपनी फिल्म के प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान फवाद खान को अपना सपोर्ट दिया था। उस समय उन्होंने फवाद की भारतीय सिनेमा में वापसी का समर्थन किया था।

पहलगाम आतंकी हमले के बारे में

आपको बता दें, 22 अप्रैल को, पहलगाम के एक फेसम पर्यटन स्थल पर दिनदहाड़े एक भयानक आतंकवादी हमला हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने कथित तौर पर उनके धर्म के बारे में पूछताछ करने के बाद अनजान पर्यटकों पर गोलियां चला दीं। इस क्रूर हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जिसमें एक स्थानीय घुड़सवार भी शामिल था। उस घुड़सवार ने आतंकवादियों जिसे आतंकवादियों में से एक को निष्क्रिय करने और आगंतुकों की रक्षा करने का प्रयास करते समय गोली मार दी गई थी।

Read more about: dia mirza
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X