वैलेंटाइन डे के मौके पर झुलस गया इस टीवी एक्ट्रेस की स्किन, चेहरे का हो गया बुरा हाल

Krishna Mukherjee Burnt Face: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। कृष्णा मुखर्जी बहुत खुश थीं क्योंकि वह चिराग बटलीवाला के साथ अपनी शादी के बाद अपना पहला वेलेंटाइन डे मनाने के लिए पूरी तरह तैयार थीं, लेकिन तभी उनके चेहरे पर कुछ ऐसा हो गया कि वो परेशान हो गईं।
कृष्णा ने इंस्टाग्राम पर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने अपने गाल के आसपास की त्वचा की समस्या का खुलासा किया। उन्होंने लिखा, "तो कल मैंने इंस्ट्रक्शन को पढ़े बिना अपनी स्किन के साथ कुछ बहुत ही भयानक किया। मैंने अपनी डेड स्किन और ब्लैकहेड्स हटाने की कोशिश की और मेरी स्किन जल गई; यह अब और भी बदतर होता जा रहा है। कृपया अपनी स्किन पर कुछ भी करने से पहले हमेशा इंस्ट्रक्शन जरूर पढ़ें।
यह भी पढ़ें- रियल लाइफ 'शेरशाह' की मां ने ली आखिरी सांस, सिद्धार्थ ने निभाया था इस कारगिल हीरो का रोल
अगली इंस्टाग्राम स्टोरी में, एक्ट्रेस ने सभी को वेलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दीं और कहा, "आखिरकार, मैं अपनी स्किन से बहुत खुशी थी और लग गई नज़र, लेकिन ठीक है; यह टेंपोरेरी है; यह जल्द ही चला जाएगा।" उन्होंने अपने फैंस से पूछा, "मुझे क्या इस्तेमाल करना चाहिए इस पर कोई सुझाव? मैं फिलहाल सोफ्रामाइसिन और लैक्टोकैलामाइन का इस्तेमाल कर रही हूं।"
यह भी पढ़ें- गुस्से में आकर विधु विनोद चोपड़ा ने काट लिया था मनोज बाजपेयी की बीवी का हाथ , डर के मारे कांपने लगी थी हसीना
इसके अलावा, उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की जिसमें वह अपने पति चिराग बटलीवाला के साथ वेलेंटाइन डे मना रही थीं। उन्होंने लिखा, "हमारे वैलेंटाइन को खास बनाने के लिए धन्यवाद।"
यह भी पढ़ें- 'महाभारत' के श्रीकृष्ण के जिंदगी में भी मची महाभारत, अब पत्नी के खिलाफ ये शिकायत लेकर पहुंचे थाने
यह भी पढ़ें- Dalljiet Kaur के पति ने वैलेंटाइन डे पर शेयर किया वीडियो, पत्नी के बिना खुश नजर आ रहे निक पटेल!
यह भी पढ़े- फैन को मारने और उसका फोन फेंकने पर Aditya Narayan ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात


Click it and Unblock the Notifications












