Dalljiet Kaur के पति ने वैलेंटाइन डे पर शेयर किया वीडियो, पत्नी के बिना खुश नजर आ रहे निखिल पटेल!

Dalljiet Kaur Husband Video: मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम बायो से अपने दूसरे पति निखिल पटेल का सरनेम हटा दिया है और अपने NRI पति से अलग होने का संकेत दिया है। और तब से इस बात को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस जोड़े के बीच ऐसा क्या गलत हुआ क्योंकि वे 1 साल के अंदर अपनी शादी खत्म करने के लिए तैयार हैं।
हालांकि, ऐसा लगता है कि निखिल पहले ही अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं क्योंकि वह दो बेटियों का पिता है और वो अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं। पिता होने के साथ-साथ निखिल एक फिटनेस फ्रीक हैं और इसकी झलक उनके इंस्टाग्राम पर साफ देखने को मिलती है। वैलेंटाइन डे के मौके पर निखिल पटेल ने एक वीडियो शेयर किया है।
निखिल के हालिया वीडियो को देखकर लग रहा है कि उन्हें अब दलजीत की कोई परवाह नहीं है और वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हें। उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी और टीवी अभिनेत्री दलजीत के बिना इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स को वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दे दीं।
वैलेंटाइन डे पर निखिल ने अपना पूरा दिन जंगल में अकेले ही बिताया और अपनी प्रॉयोरिटी तय कीं। टीवी स्टार के पति अपने निजी जीवन पर लगातार चल रही बातचीत से ज्यादा प्रभावित नहीं दिख रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि लोग जल्द ही दलजीत कौर के तलाक वाले मुद्दे को भूल जाएंगे, इसलिए वो लगातार सेल्फ लव में खोए हुए हैं।
अलग होने की अफवाहों के बीच, दलजीत ने खुद को सौतेली मां कहे जाने पर कहा, 'आप अपने इरादे से, आपको लगता है कि आप इस उम्र में किसी बच्चे की जर्नी में शामिल हुए हैं तो... तो एक व्यक्ति के रूप में, एक दोस्त के रूप में, एक पैरेंट के रूप में, एक सौतेले माता-पिता के रूप में, जो आप नाम दे दें, आप अपनी तरफ से सबसे अच्छा करें उस बच्चे के लिए। क्योंकि हमारे बच्चे की तो कोई गलती कभी थी नहीं, आप जानते हैं"।
दलजीत ने कुछ दिन पहले बयान भी जारी किया था जिसे लेकिर कहा गया कि फिलहाल उनके रिश्ते में वो एकमात्र बयान माना जाए। "दलजीत और जेडन (उनका बेटा) इस समय दलजीत के पिता की सर्जरी के लिए भारत में हैं और उसके बाद उनकी मां की भी सर्जरी हुई है, जिसके लिए उन्हें दलजीत के पास रहना जरूरी था।"
निखिल पटेल से शादी के बाद दलजीत अपने बेटे जेडन और निखिल की दो बेटियों के साथ उनके साथ रह रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications











