Mahabharat के श्रीकृष्ण की जिंदगी में भी मची महाभारत, अब पत्नी के खिलाफ ये शिकायत लेकर पहुंचे थाने

Nitish Bhardwaj Accused Wife: महाभारत में श्रीकृष्ण का रोल निभाने वाले नीतीश भारद्वाज को लेकर हाल ही में चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। नीतीश भारद्वाज की निजी जिंदगी में क्लेश मचा हुआ है और अब वो पुलिस के चक्कर काटने लगे हैं।
BR चोपड़ा की महाभारत में उन्होंने श्रीकृष्ण का रोल निभाकर फैंस के दिलों पर राज किया था। लेकिन इन दिनों वो काफी मुश्किलों में घिरे हुए हैं। श्रीकृष्ण का रोल निभाने वाले नीतीश भारद्वाज की शादी IAS अधिकारी स्मिता से हुई थी। दो बेटियों जिनके नाम दिव्यानी और शिवरंजनी है के पिता नीतीश और स्मिता के बीच चीजें इस कदर बिगड़ीं कि दोनों ने अपनी राहें अलग करने का फैसला लिया। हालांकि, दोनों ने तलाक का ऐलान नहीं किया है।
यह भी पढ़ें- रियल लाइफ 'शेरशाह' की मां ने ली आखिरी सांस, सिद्धार्थ ने निभाया था इस कारगिल हीरो का रोल
नीतीश भारद्वाज ने अपनी पत्नी स्मिता पर पताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर पत्नी के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया है। नीतीश ने भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र से शिकायत की है। अब पुलिस भी इस मामले की जांच में लग गई है।
यह भी पढ़ें- गुस्से में आकर विधु विनोद चोपड़ा ने काट लिया था मनोज बाजपेयी की बीवी का हाथ , डर के मारे कांपने लगी थी हसीना
आपको बता दें नीतीश भारद्वाज की पत्नी MP कैडर की IAS अधिकारी हैं। वे फिलहाल राज्य मानव अधिकार आयोग में काम करती हैं। नीतीश ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा है उनकी पत्नी बेटियों से मिलने नहीं देती। साथ ही पत्नी का बर्ताव भी दिल दुखा देने वाला है। कई कोशिशों के बावजूद रिश्ता संभल नहीं रहा है और टूटने की कगार पर आ पहुंचा है।
यह भी पढ़ें- Dalljiet Kaur के पति ने वैलेंटाइन डे पर शेयर किया वीडियो, पत्नी के बिना खुश नजर आ रहे निक पटेल!
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीतीश और स्मिता ने साल 2019 में तलाक की अर्जी लगाई थी। लेकिन अबतक ये तलाक नहीं हो पाया है। नीतीश ने कहा कि वो अपनी बेटियों से ना मिल सकें, इसलिए वो उनके स्कूल रोज-रोज बदलती रहती हैं।
यह भी पढ़ें- फैन को मारने और उसका फोन फेंकने पर Aditya Narayan ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात


Click it and Unblock the Notifications
