फैन को मारने और उसका फोन फेंकने पर Aditya Narayan ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात

Aditya Narayan Phone Throwing Controversy: आदित्य नारायण हाल ही में एक बड़े विवाद में फंस गए जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फुटेज में आदित्य एक फैन को माइक से मारते और बाद में उसका फोन छीनकर फेंकते नजर आए।
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, नेटिज़न्स ने आदित्य की जमकर आलोचना की। हालांकि, उसी कॉन्सर्ट के इवेंट मैनेजर ने बाद में कहा कि गायक की कोई गलती नहीं थी और यह वो फैन ही था जिसने उनके साथ दुर्व्यवहार की शुरुआत की थी। पूरी घटना के बारे में चुप रहने का फैसला करने वाले आदित्य ने आखिरकार इस बारे में खुल कर बात की है।
जब उनसे पूछा गया कि ऐसा क्या हुआ, जिसके कारण उन्हें एक फैन पर हाथ उठाने और उनका फोन छीनने जैसा कठोर कदम उठाना पड़ा, तो आदित्य नारायण ने इंटरव्यू में जवाब दिया, "मैं इस मामले में कोई कमेंट नहीं करना चाहता हूं। मेरी जवाबदेही सिर्फ ऊपरवाले तक है, बस इतना ही।"
इस बयान के सामने आने के बाद ऐसा लगता है कि आदित्य अटकलों पर अपनी राय और कारण देने के लिए इच्छुक नहीं हैं और मीडिया या अपने फैंस को जवाब देने के लिए बाध्य महसूस नहीं करते हैं। जो लोग नहीं जानते हैं, उन्हें बताते हैं कि कॉन्सर्ट के इवेंट मैनेजर पहले ही बता चुके हैं कि आदित्य नारायण के साथ क्या हुआ था।
यह कॉन्सर्ट भिलाई के एक कॉलेज में हुआ था। इवेंट मैनेजमेंट टीम ने खुलासा किया कि जिस व्यक्ति का फोन आदित्य ने छीना था वह असल में कॉलेज का स्टूडेंट नहीं था। वह कोई बाहर से आया हुआ व्यक्ति था। वह व्यक्ति लगातार आदित्य के पैर पकड़कर उसे खींचे जा रहा था और यहां तक कि उसने अपने फोन से आदित्य के पैरों पर कई बार वार भी किया था। शुरुआत में, आदित्य ने आदित्य ने इस बर्ताव को नजरअंदाज करने की कोशिश की। लेकिन उस व्यक्ति के लगातार ऐसा करने पर उन्होंने अपना आपा खो दिया और गुस्से में फोन फेंक दिया।
इवेंट मैनेजरों की टीम ने कहा, 'विवाद के बावजूद, कॉन्सर्ट बाद में सुचारू रूप से चलता रहा। उन्हें इस बात पर आश्चर्य हुआ कि अगर फैन को गलत महसूस हुआ तो वो अपनी शिकायत को लेकर सामने क्यों नहीं आए, उस फैन की चुप्पी से ये साबित होता है कि उसकी ही गलती थी।'


Click it and Unblock the Notifications











