MeToo in Mollywood: अधेड़ उम्र की महिला को तीन दिन तक कमरे में रखा बंद, देते रहे ड्रग्स और करते रहे रेप

nivin pauly

MeToo in Mollywood: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री (Malayalam Film Industry) में रोज चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं और इसी कड़ी में एक और #MeToo खुलासे ने मॉलीवुड को पूरी तरह से चौंका कर रख दिया है। हाल ही में एक महिला ने मलयालम फिल्मों के जाने-माने स्टार निविन पॉली (Nivin Pauly) पर रेप का आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद एक बार फिर से इंडस्ट्री में सनसनी मच गई है।

महिला ने लगाए संगीन आरोप

हाल ही में एक अधेड़ उम्र की महिला ने दुबई में निविन और उनके साथ पांच दूसरे लोगों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एक्टर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पीड़िता ने एक रीजनल पोर्टल के साथ अपनी आपबीती साझा की और बताया कि आरोपियों ने उन्हें तीन दिनों तक बिना खाना और पानी के एक कमरे में बंद करके रखा था और एक बार तो उन्हें ड्रग्स भी दिया था।

यह भी पढ़ें- इस Malayalam Actor के खिलाफ लगा यौन शोषण का आरोप, एक बार गए जेल के अंदर तो बाहर आने में बेलने पड़ेंगे पापड़

'तीन लाख रुपए भी लिए'

महिला ने दावा किया कि वह पहली बार दुबई में पॉली और दूसरे पांच लोगों से मिली थीं। जहां उन्होंने कहा था कि वो उस महिला को अपने साथ यूरोप लेकर जाएंगे और बदले में तीन लाख रुपए भी लिए थे। जब उस महिला ने अपने पैसों के बारे में पूछा तो उन्होंने उस महिला को टालने की कोशिश की और बाद में उन्होंने उस महिला को आरोपियों में से एक प्रोड्यूसर ए.के. सुनील से मिलवाया, जिसने कहा कि वह उस महिला को एक फिल्म में रोल दिलाएगा।

यह भी पढ़ें- Seema Haider जल्द बनने वाली हैं मां, बोली- 'मैं एक और बच्चा करूंगी, जल्द ही गोदभराई की रस्म होगी'

'तीन दिन तक कमरे में बंद रखा'

उस महिला ने आगे बताया- "जब मैं एक होटल में इंटरव्यू के लिए गई थी, तो मेरे साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने मुझे तीन दिनों तक अपने कमरे के पास ही एक कमरे में बंद रखा, बिना खाना या पानी के, मुझे केवल नशीली दवा मिला पानी दिया। उन्होंने मेरे पति और बेटे को जान से मारने की धमकी दी। निविन पॉली और उसके ग्रुप ने जबरन मेरा फोन छीन लिया, जिसके कारण उनके पास कोई सबूत नहीं है।"

यह भी पढ़ें- Video: Seema Haider की इस छोटी सी गलती पर सचिन का उठ गया हाथ, पास बैठे बाबा से चिल्लाकर मांगी मदद लेकिन...

'पुलिस ने नहीं लिया सीरियसली'

महिला ने बताया कि जब वह घटना के बाद पहली बार पुलिस के पास गईं तो उन्हें बताया गया कि उनके पास अपने दावों को साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है। महिला ने कहा, "मैं गुंडों के मुझ पर हमला किए जाने की धमकियों के बावजूद अपनी शिकायत जारी रखूंगी।"

यह भी पढ़ें- Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड Somy Ali का खुलासा- 'कई औरतों को उस एक्टर के कमरे से बुरी हालत में निकलते देखा'

Nivin Pauly ने रखी अपनी बात

इस बीच, पॉली पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होने के बाद, एक्टर ने कहा कि उन्होंने उस महिला से कभी मुलाकात तक नहीं की और कहा कि यह उनके खिलाफ एक "षड्यंत्र" है। उन्होंने यह भी कहा कि वह कानूनी कार्रवाई करेंगे और अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X