Kesari 2 कई वेबसाइट्स पर हो गई लीक, HD वर्जन में पूरी फिल्म का डाल दिया लिंक

Kesari 2

Kesari 2 Leak: अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म केसरी: चैप्टर 2 आखिरकार 18 अप्रैल को रिलीज हो गई। यह फिल्म बड़ी उम्मीदों के साथ रिलीज हुई और इस फिल्म को लोगों से पॉजिटिव रिव्यूज भी मिल रहे हैं। हालांकि, केसरी 2 भी पायरेसी से बच नहीं पाई।

ऑनलाइन लीक हुई केसरी

खबरें सामने आ रही हैं सिनेमाघरों में रिलीज होने से कुछ घंटे पहले, यह कथित तौर पर कई पायरेटेड फिल्म प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन लीक हो गई। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, केसरी: चैप्टर 2 को कई साइट्स जैसे कि Filmyzilla, Movierulez, Telegram, Tamilrockerz और अन्य पर 1080p, 720p, 480p, 360p, 240p और HD वर्जन में लीक किया गया था।

यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2 Review: कोर्टरूम ड्राम के खिलाड़ी बने अक्षय, खून बैसाखी का सच और देशभक्ती का जोश भरेगी फिल्म

कोई बयान नहीं आया सामने

फिल्म से जुड़े कीवर्ड जैसे 'केसरी 2 मूवी डाउनलोड', 'केसरी 2 मूवी एचडी डाउनलोड', 'केसरी 2 तमिलरॉकर्स', 'केसरी 2 फिल्मीजिला', 'केसरी 2 टेलीग्राम लिंक्स' और 'केसरी 2 मूवी फ्री एचडी डाउनलोड' इन प्लेटफॉर्म पर टॉप ट्रेंड हैं। मेकर्स ने अभी तक पायरेसी के खिलाफ कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- Anushka Sharma की जिंदगी में ना आते Virat Kohli, तो इस क्रिकेटर के साथ हसीना बसा लेतीं अपना घर

अक्षय ने की थी ये रिक्वेस्ट

हालांकि उन्होंने पाइरेसी के बारे में बात नहीं की, लेकिन अक्षय कुमार ने अपने फैंस से फिल्म देखते समय अपने फोन का इस्तेमाल ना करने की रिक्वेस्ट की थी। एक्टर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था- "मैं आप सभी से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि कृपया अपने फोन अपनी जेब में रखें और इस फिल्म के हर डायलॉग को सुनें। यह बहुत मायने रखेगा। अगर आप फिल्म के दौरान अपना इंस्टाग्राम चेक करने की कोशिश करते हैं, तो यह फिल्म के लिए गलत होगा। इसलिए मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे अपने फोन दूर रखें।"

यह भी पढ़ें- आंखों के ऑपरेशन के बाद फिर अस्पताल पहुंचे Dharmendra, इलाज कर रहे डॉक्टर का वीडियो आया सामने

क्या है फिल्म की कहानी

अक्षय कुमार केसरी 2 में वकील-राष्ट्रवादी सर चेत्तूर शंकरन नायर का रोल निभा रहे हैं, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। 1922 में, नायर ने गांधी और अराजकता नाम की एक किताब लिखी। पुस्तक में, उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के दौरान पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ'डायर की आलोचना की। अपने पद से हटाए जाने के बाद, ओ'डायर इंग्लैंड लौट आए और नायर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया। इस मामले की सुनवाई लंदन के हाई कोर्ट में हुई और केसरी चैप्टर 2 इसी कानूनी लड़ाई पर केंद्रित होगी।

यह भी पढ़ें- वन नाइट स्टैंड के चक्कर में इस एक्टर ने तोड़ दिया तब्बू का दिल, वरना आज होतीं कपूर खानदान की बहू!

ना देखें पायरेटेड मूवी

आपको बता दें, पायरेटेड साइट्स पर फिल्मों का लीक हुआ वर्जन देखने के अपने नुकसान हैं। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से मैलवेयर का खतरा और फाइनेंशियल नुकसान भी हो सकता है। यूजर्स को क्वालिटी पर समझौता करना पड़ता है, जिसकी वजह से उन्हें उल्टे-सीधे ऐड और गलत पॉप-अप का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, पायरेटेड कंटेंट को देखना कॉपीराइट कानूनों का उल्लंघन करना माना जाता है और अगर आप ऐसा करते हुए पकड़े जाते हैं तो आपको गंभीर कानूनी परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ड्रग्स लेकर एक्ट्रेस के साथ जबरदस्ती फिजिकल होने के बाद एक्टर हुआ होटल से फरार, रेड पड़ते ही उतरा सारा नशा

यह भी पढ़ें- डेटिंग की खबरों के बीच महविश ने चहल को भिजवाया लाल गुलाब के फूलों का बड़ा सा गुलदस्ता? बाद में डिलीट...

यह भी पढ़ें- Mukesh Ambani के ड्राइवर की सैलरी सुनकर तुरंत देंगे नौकरी से इस्तीफा! महीने के मिलते हैं इतने लाख

More from Filmibeat

Read more about: akshay
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X