Mukesh Ambani के ड्राइवर की सैलरी सुनकर तुरंत देंगे नौकरी से इस्तीफा! महीने के मिलते हैं इतने लाख

Mukesh Ambani Driver Salary: मुकेश अंबानी अपने 27 मंजिला घर एंटीलिया में अपने पूरे परिवार के साथ शानदार जीवन जीते हैं। उनकी लग्जरी से भरी जिंदगी के किस्से आए दिन होते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुकेश अंबानी के लिए काम करने वालों की जिंदगी भी कम लग्जुरियस नहीं है।
अंबानी परिवार के ड्राइवर की सैलरी
अंबानी परिवार अपने ड्राइवरों, रसोइयों और कर्मचारियों को हाई सैलरी देने के लिए जाना जाता है। उन्हें पॉलिसी बेनिफिट के अलावा कई तरह की फैसिलिटीज भी दी जाती हैं। मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ हमेशा बुलेटप्रूफ कारों में कहीं भी जाते हैं, उनके साथ बॉडीगार्ड भी होते हैं। हालांकि, क्या आपने कभी अंबानी के ड्राइवर की सैलरी के बारे में सोचा है, जो एशिया के सबसे अमीर आदमी और उनके परिवार को अपने साथ लेकर जाता है?
यह भी पढ़ें- Anushka Sharma की जिंदगी में ना आते Virat Kohli, तो इस क्रिकेटर के साथ हसीना बसा लेतीं अपना घर
2 लाख रुपए महीने की सैलरी
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर आदमी की लिस्ट में शामिल में मुकेश अंबानी के प्राइवेट ड्राइवर को 2 लाख रुपये महीने की सैलरी मिलती है। यह जानकारी 2017 में वायरल सोशल मीडिया क्लिप से है और आज की तारीख में मुकेश के प्राइवेट ड्राइवर की सैलरी काफी बढ़ गया होगा।
यह भी पढ़ें- आंखों के ऑपरेशन के बाद फिर अस्पताल पहुंचे Dharmendra, इलाज कर रहे डॉक्टर का वीडियो आया सामने
दी जाती है कड़ी ट्रेनिंग
अब सवाल आता है कि अंबानी के ड्राइवरों को इतनी शानदार सैलरी क्यों मिलती है? तो इसके पीछे का कारण यह है कि उन्हें बेहद कठोर ट्रेनिंग सेशन से होकर गुजरना पड़ता है। अंबानी के लिए ड्राइवर बनना कोई मजाक नहीं है क्योंकि उनका सेलेक्शन प्रोसेस उनकी ट्रेनिंग की तरह ही बहुत कठोर है।
यह भी पढ़ें- वन नाइट स्टैंड के चक्कर में इस एक्टर ने तोड़ दिया तब्बू का दिल, वरना आज होतीं कपूर खानदान की बहू!
प्राइवेट एजेंसियों से हायर करते हैं ड्राइवर
इन ड्राइवरों को बुलेटप्रूफ शानदार कारों को संभालने के लिए ट्रेन किया जाता है। उन्हें हाई-एंड कारों को संभालने में सक्षम होना चाहिए और HT की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अंबानी अपने ड्राइवरों को प्राइवेट एजेंसियों के जरिए नियुक्त करते हैं। इन एजेंसियों की बात करें तो वे ड्राइवरों को किसी भी हाई लेवल दबाव जैसी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से ट्रेन करते हैं।
यह भी पढ़ें- ड्रग्स लेकर एक्ट्रेस के साथ जबरदस्ती फिजिकल होने के बाद एक्टर हुआ होटल से फरार, रेड पड़ते ही उतरा सारा नशा
मुकेश अंबानी का प्राइवेट ड्राइवर किसी भी कॉर्पोरेट प्रोफेशनल से ज्यादा कमाता है। इंडिया टाइम्स की एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश के ड्राइवर की सैलरी सालाना 48 लाख रुपये तक बढ़ सकती है। वे पूरी तरह से प्रोफेशनल होते हैं और यह ध्यान रखना दिलचस्प है कि अंबानी की कुल संपत्ति के अलावा, जिस पर अक्सर चर्चा होती है, उनके ड्राइवर और दूसरे कर्मचारियों की सैलरी भी हमेशा सुर्खियों में रहता है।
यह भी पढ़ें- सर्जरी करवाने के बाद बोल्डनेस दिखाने का मौका नहीं छोड़ रहीं Mouni Roy? छोटी स्कर्ट में दिखाया हुस्न का जलवा!


Click it and Unblock the Notifications











