रितिक की फिल्म के लिए अभी करीना का नाम तय नहीं
मुंबई। अपनी आने वाली फिल्म 'शुद्धि' की तैयारी कर रहे डायरेक्टर करन मल्होत्रा ने कहा है कि अभी तक हमने इस फिल्म के लिए हिरोइन का नाम फाइनल नहीं किया है। इस तरह की खबरे बकवास है कि हम करीना कपूर को फिल्म में ले रहे हैं।( देखें रितिक करीना की अनदेखी तस्वीरें)
करन मल्होत्रा ने यह भी कहा है कि करन (जौहर) ने अभी तक अपनी फिल्म के लिए कोई आफिशियल घोषणा नहीं की है। करन मल्होत्रा ने भी 2012 की सुपर हिट फिल्म 'अग्निपथ' का निर्देशन किया था। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। जिसके बाद वह रितिक रोशन को ही लेकर एक और फिल्म बना रहे हैं।
फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड और मुंबई में होगी। यह फिल्म नवंबर में फ्लोर पर आ जाएगी और इसकी रिलीज 2014 में होगी। रितिक की इस फिल्म के लिए करीना को लिये जाने की भी अफवाहें हैं। ( देखें शाहरूख करीना की अनदेखी तस्वीरें)


Click it and Unblock the Notifications
