अक्षय करीना की दुर्लभ तस्वीरें
बैंगलोर। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाली करीना ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। दोनों ने अब तक तलाश: द हंट बिगिन्स, ऐतराज, बेवफा, दोस्ती: फ्रेंड्स फारएवर, टशन और कमबख्त जैसी फिल्मों में काम किया है।
अक्षय कुमार ने अपनी पहली ही फिल्म 'दीवार' में करिश्मा ने काम किया था। वह करीना को तब से जानते हैं जब वह फिल्म के सेट पर करिश्मा से मिलने आती थी। अक्षय ने बताया कि करीना में अपने काम को लेकर अधिक समर्पण है जिसकी बदौलत ही वह इतने कम समय में इतनी बड़ी अभिनेत्री बन गयी है।
दोनों के काम करने के अंदाज में क्या फर्क हैं, इस पर अक्षय का कहना है कि जहां करीना कैमरे के सामने स्वाभाविक हो जाती है वहीं करिश्मा इसके लिए काफी तैयारियां करती थी। करीना ने अपने फिल्मी करियर का आगाज 'रिफ्यूजी' फिल्म से किया था। इस फिल्म को खास कामयाबी नहीं मिली लेकिन इसके बाद करीना ने लगातार फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बना ली। (देखें- रितिक-करीना की आकर्षक तस्वीरें)


Click it and Unblock the Notifications