शाहरूख और करीना की अनदेखी तस्वीरें
बैंगलोर। शाहरूख खान एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होने बॉलीवुड की कई युवा हिरोइनों के साथ अभिनय किया है। इनमें से दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ हैं। किंग खान के नाम से जाने जाने वाले शाहरूख ने एक बार एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि कई अभिनेत्रियां मेरी अच्छी दोस्त हैं। मैं उनके साथ काम करना पसंद करता हूं। मैंने जूही चावला ( देखें, शाहरूख, जूही की अनदेखी तस्वीरें), श्रीदेवी, हेमा मालिनी के साथ काम किया है। हेमा जी के निर्देशन में मैंने एक फिल्म में भी काम किया है।
करीना का कहना है कि मैं शाहरूख और उनकी पत्नी को काफी समय से जानती हूं। शाहरूख और करीना ने अशोका में पहली बार एक साथ काम किया था। हालांकि फिल्म सफल नहीं रही लेकिन उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया। अशोका के अलावा शाहरूख की मेगा बजट फिल्म 'रा वन' में भी दोनों ने साथ काम किया है। करीना का कहना है कि शाहरूख उनके लिए एक पारिवारिक सदस्य की तरह ही हैं।
शाहरूख और करीना की ऑन स्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है।
देखें शाहरूख-करीना की कुछ अनदेखी तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications











