Kangana Ranaut का नामी न्यूज चैनल ने उड़ाया मजाक? एक्ट्रेस ने भड़कते हुए कहा- 'कुछ तो जर्नलिज्म की इज्जत रखो'

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस और लोकसभा मेंबर कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' के प्रमोशन में लगी हुई हैं। एक्ट्रेस एक के बाद एक करके कई शोज में जाकर अपनी बात खुलकर कह रही हैं, लेकिन इस दौरान वो एक ऐसी जगह पर गईं, जिसका इंटरव्यू देखने के बाद एक्ट्रेस को गुस्सा चढ़ गया।

कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जान जाती हैं, एक्ट्रेस ने अपनी बेबाकी अपनी मूवी के प्रमोशन के दौरान एक बार फिर दिखाई है। एक्ट्रेस का धाकड़ अंदाज उनके लगभग हर इंटरव्यू में दिखाई दिया। लेकिन इस बीच एक्ट्रेस का एक ऐसा इंटरव्यू भी सामने आया, जिसमें उनका मजाकिया अंदाज देखने को मिला। हालांकि, एक्ट्रेस का दावा है कि वो इंटरव्यू एडिट किया गया है। अब वो इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर मुखर हो गई हैं।

यह भी पढ़ें- Kashmera Shah ने पीछे मुड़कर दिखाया अपनी पीठ का वो निशान, लोग बोले- 'दिखाने के लिए ऐसे कपड़े पहने'

हाल ही में कंगना रनौत के इंटरव्यू का एक हिस्सा एक न्यूज चैनल द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। लेकिन इस अंश को लेकर कंगना थोड़ी नाराज नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए एक्स पर लिखा- 2 घंटे की चैट से छोटे-छोटे शॉट्स काटकर और उसमें अजीब सा म्यूजिक चिपकाकर बिन किसी कॉन्टैक्स्ट डाल दिया। वाह! इतना इनसिक्योर महसूस हो रहा है कि 4 दिन हो गए हैं मेरी टीम पूरा इंटरव्यू मांग रही है लेकिन आप अभी भी पूरा इंटरव्यू नहीं दे सकते? आपने बुलाया हम आ गए लेकिन कुछ तो जर्नलिज्म की इज्जत रखो, कि सब बेच दिया?

यह भी पढ़ें- Rhea Chakraborty ने याद किए वो बुरे दिन, कहा-'लगता था लोग मुझे मार डालेंगे, जेल में तो हर रोज...'

कंगना के इस पोस्ट के बाद बहुत से एक्स यूजर उस न्यूज चैनल संस्थान को खरी-खोटी सुनाने लगे और उन पर एजेंडा चलाने का इल्जाम भी लगाया।

कंगना की फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। ये फिल्म अबतक कई विवादों में भी फंस गई है। यहां तक कि सिख समुदाय ने फिल्म पर बैन लगाए जाने की मांग भी की है। लेकिन इस बीच खबर यह भी है कि एक्ट्रेस की फिल्म से सेंसर बोर्ड ने भी कन्नी काट ली है।

यह भी पढ़ें- VIDEO: स्टेज पर परफॉर्म करते-करते रैपर की गई जान, फैंस की आंखों के सामने ही उनके स्टार ने दी तड़प कर जान

कंगना ने हाल ही में अपने एक्स (ट्विटर) एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जहां वह काफी निराश होती नजर आ रही हैं। कंगना इस वीडियो में कहती नजर आ रही हैं कि 'कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं कि हमारी फिल्म इमरजेंसी को सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट मिल गया है, लेकिन यह गलत है। हमारी फिल्म क्लियर हो गई थी, लेकिन उसकी सर्टिफिकेशन रोक ली गई है। क्योंकि बहुत ज्यादा धमकियां आ रही हैं। जान से मार देने की और सेंसर बोर्ड वालों को भी धमकियां मिल रही हैं। हम पर यह प्रेशर है कि हम मिसेज गांधी का एसेसिनेशन ना दिखाएं। पंजाब के दंगे ना दिखाएं तो फिर दिखाएं क्या ? फिर क्या हुआ फिल्म अचानक से ब्लैकआउट हो जाती है।'

यह भी पढ़ें- Stree 2 Box Office Collection: थमने का नाम नहीं ले रहा स्त्री 2 का तूफान, पार किया 450 करोड़ का आंकड़ा

More from Filmibeat

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X