VIDEO: स्टेज पर परफॉर्म करते-करते रैपर की गई जान, फैंस की आंखों के सामने ही उनके स्टार ने दी तड़प कर जान

Fatman Scoop

American Rapper Fatman Scoop Dies: अमेरिका के फेमस रैपर फैटमैन स्कूप (Fatman Scoop) का हाल ही में निधन हो गया। जिस वक्त उनका निधन हुआ, उनके फैंस सामने थे और उन बदनसीब फैंस ने अपनी आंखों के सामने ही अपने स्टार को इस दुनिया से जाते हुए देखा।

स्टेज पर कर रहे थे परफॉर्म

53 साल के फ्रीमैन बीते शुक्रवार को हैमडेन के टाउन सेंटर पार्क में परफॉर्म कर रहे थे। इसी परफॉर्मेंस के दौरान ही ये हादसा हुआ। रैपर के परिवार ने शनिवार सुबह ही उनकी मृत्यु की घोषणा की, लेकिन कारण बताने से परहेज किया।

रैपर के परिवार ने स्टेटमेंट में फ्रीमैन को एक खूबसूरत आत्मा, स्टेज पर और जिंदगी में रोशनी की किरण के रूप में बताया है, जो एक वर्ल्ड क्लास परफॉर्मर होने के साथ-साथ एक पिता, भाई, चाचा और एक अच्छे दोस्त भी थे।

परिवार का स्टेटमेंट

परिवार ने अपने स्टेटमेंट में लिखा- "वह हमारे जीवन में हंसी का एक जरिया थे, हमें लगातार सपोर्ट करते थे, अटूट शक्ति और साहस का जरिया थे, फैटमैन स्कूप को दुनिया भर में क्लब की आवाज के रूप में जाना जाता था, जिसके पास कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं थी। उनके म्यूजिक ने हमें नाचने और पॉजिटिविटी के साथ जिंदगी को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उनकी खुशी बहुत तेजी से फैलती थी और उन्होंने सभी के लिए जो उदारता दिखाई, उसकी बहुत याद आएगी लेकिन उन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।"

फैटमैन स्कूप का आखिरी वीडियो

फैटमैन स्कूप (Fatman Scoop Last Video) का आखिरी वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है और इस वीडियो में दिख रहा है कि फैटमैन ने अपनी टी-शर्ट उतारी हुई है और वो थोड़ा अपनी सेहत के साथ स्ट्रगल कर रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वो डीजे के पास जाते हैं और कुछ गाने की कोशिश करते हैं लेकिन वो वहीं पर गिर जाते हैं। ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें, अमेरिकी रैपर फैटमैन स्कूप, का असली नाम आइजैक फ्रीमैन III था। रैपर के परिवार में उनका बेटा, बेटी और भाई हैं। यहां देखें फैटमैन स्कूप का आखिरी वीडियो, जिसमें वो काफी परेशान होते नजर आ रहे हैं लेकिन फिर भी परफॉर्म करते हुए दिख रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: american rapper
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X