Kashmera Shah ने पीछे मुड़कर दिखाया अपनी पीठ का वो निशान, लोग बोले- 'दिखाने के लिए ऐसे कपड़े पहने'

Kashmera Shah Video: टेलीविजन जगत की जानी-मानी हस्ती और कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह (Kashmera Shah), सोशल मीडिया क्वीन हैं। उन्हें पता है पैपराजी का फेवरेट कैसे बनना है और कैसे अपने आपको स्पॉटलाइट में लाना है।
कश्मीरा ने दिखाए अपने पीठ के निशान
कश्मीरा शाह (Kashmera Shah video) का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में कश्मीरा पीछे मुड़कर अपने पीठ के दाग दिखाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कश्मीरा ने टाइट हगिंग ब्लैक ड्रेस पहनी है, जो कि पीछे से बैकलेस है। इस आउटफिट में कश्मीरा काफी हॉट लग रही हैं।
यह भी पढ़ें- Rhea Chakraborty ने याद किए वो बुरे दिन, कहा-'लगता था लोग मुझे मार डालेंगे, जेल में तो हर रोज...'
वीडियो में कश्मीरा को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'वो गिरी थी ना, वो ही लगा है'। वो अपने पीठ के दाग की तरफ इशारा करती नजर आ रही हैं। पैपराजी को देखकर बुरा लगता है तो कश्मीरा ने कहा इतनी फिक्र क्यों।
लोगों ने किया ट्रोल
ये वीडियो सामने आते ही लोग कश्मीरा शाह को ट्रोल करने लगे। एक ने लिखा- 'बैक दिखाने का तरीका थोड़ा कैजुअल है', एक और यूजर ने लिखा- 'तो अपने स्कार को शो ऑफ क्यों करना है', तीसरे यूजर ने लिखा- 'इसलिए ये ड्रेस पहन कर आई क्योंकि दिखाना था'।
यह भी पढ़ें- Stree 2 Box Office Collection: थमने का नाम नहीं ले रहा स्त्री 2 का तूफान, पार किया 450 करोड़ का आंकड़ा
काफी समय पहले लगी थी चोट
एक्ट्रेस और लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट की कंटेस्टेंट कश्मीरा शाह ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर सेट पर हुई दुर्घटना के कारण लगी चोटों की एक झलक शेयर की थी। इंस्टाग्राम पर अपनी चोटिल पसली और मुड़े हुए टखने की तस्वीरें पोस्ट की थी।
यह भी पढ़ें- VIDEO: स्टेज पर परफॉर्म करते-करते रैपर की गई जान, फैंस की आंखों के सामने ही उनके स्टार ने दी तड़प कर जान
एक्टर और कश्मीरा (Kashmera Shah husband) के पति कृष्णा अभिषेक ने इस मुश्किल समय में उनका हौसला बढ़ाया और लिखा कि उन्हें उन पर गर्व है कि उन्होंने शूटिंग नहीं रुकने दी। एक्ट्रेस ने उन्हें जवाब देते हुए कहा, "शो चलता रहना चाहिए, मैंने यह आपसे सीखा है।"


Click it and Unblock the Notifications











