Stree 2 Box Office Collection: थमने का नाम नहीं ले रहा स्त्री 2 का तूफान, पार किया 450 करोड़ का आंकड़ा

Stree 2

Stree 2 Box Office Collection Day 17: 15 अगस्त के दिन एक फिल्म रिलीज हुई जिसने सभी बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया। 'स्त्री' फिर से पर्दे पर आई और छा गई। अक्षय और जॉन जैसे धुरंधर भी 'स्त्री' के जादू के आगे फीके ही नजर आए। फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में है लेकिन फिल्म की कमाई रुकने का नाम ही नहीं ले रही है।

स्त्री 2 के बॉक्स ऑफिस नंबरों में तीसरे रविवार को भारी उछाल देखा गया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, अमर कौशिक की इस फिल्म ने 17वें दिन घरेलू बाजार में 16 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही हॉरर-कॉमेडी ने 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक स्त्री 2 ने 458.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और विजय राज भी हैं।

फिल्म में वरुण धवन और अक्षय कुमार ने कैमियो किया है। स्त्री 2 की बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार और वाणी कपूर की फिल्म खेल खेल में और जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म वेदा से टक्कर हुई।

शनिवार को बॉलीवुड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर स्त्री 2 के 16वें दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "स्त्री2 ने वीकेंड 3 में एंट्री करते हुए अपना दबदबा बनाए रखा है... (तीसरे) शुक्रवार को ₹ 9.25 करोड़ का बिजनेस दूसरे गुरुवार ₹ 9.10 करोड़ की तुलना में ऊपर की ओर बढ़ रहा है, जिसमें मल्टीप्लेक्स को भारी मुनाफा हुआ है... तीसरे शनिवार-रविवार को बड़ी ग्रोथ की उम्मीद है। तीसरे शुक्रवार 9.25 करोड़ की कमाई कुल मिलाकर अब तक की कमाई ₹ 462.85 करोड़।"

स्त्री 2 का प्रोडक्शन दिनेश विजन और ज्योति देशपांडे ने अपने बैनर मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज के तहत साथ मिलकर किया है। यह फिल्म 2018 की फिल्म स्त्री का सीक्वल है। यह फ्रैंचाइज़ी दिनेश विजन की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें रूही, भेड़िया और मुंज्या भी शामिल हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X