Kangana Ranaut के साथ काम कर चुकी इस एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव, राजनीति से भी था कनेक्शन

Mallika Rajput Suicide: मनोरंजन जगत से जुड़ी एक दुख भरी खबर सामने आई है। सिंगर और एक्ट्रेस विजय लक्ष्मी उर्फ मल्लिका राजपूत ने सुसाइड कर लिया है। ये खबर सामने आते ही शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई जानना चाह रहा है कि मल्लिका ने आखिरकार ऐसा क्यों किया।
मल्लिका राजपूत जिन्होंने कई नामी हस्तियों के साथ काम किया है, उन्होंने अपने सुल्तानपुर वाले घर में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस तमाम एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी Seema Haider ने बताया अपने होने वाले बच्चे का नाम, बेटे-बेटी का नाम सुनकर लगेगा जोर का झटका
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मल्लिका राजपूत मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ 'रिवॉल्वर रानी' में बतौर सपोर्टिंग एक्ट्रेस नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो फेमस सिंगर शान के म्यूजिक एल्बम 'यारा तुझसे' में भी नजर आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने कई वेब सीरीज और दूसरे शोज में भी काम किया था।
यह भी पढ़ें- ये क्या हो गया Anil Kapoor के इकलौते बेटे का हाल? बिखरे बाल-फटी टी-शर्ट में घूमता दिखा एक्टर, कैमरा देखते...
आपको बता दें, मल्लिका राजनीति की दुनिया से भी जुड़ी हुई थीं। वे भाजपा पार्टी यानी भारतीय जनता पार्टी की हिस्सा थीं। लेकिन उन्होंने यह कहकर राजनीति से अपने कदम पीछे हटा लिए थे कि उनकी पार्टी बलात्कारियों का साथ देती है। पिछले काफी समय से मल्लिका राजपूत अध्यात्म की राह पर चल चुकी थीं।
यह भी पढ़ें- साल भर का भी नहीं हुआ बेटा, दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गईं Dipika Kakar? दुपट्टे से छिपाया बेबी बंप!
मल्लिका की आत्महत्या का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है लेकिन कुछ खबरों में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस की अपने ही परिवार से नहीं बनती थी। कई बार इनकी लड़ाइयों में पुलिस हस्तक्षेप भी करना पड़ा है। अब इस तरह से मल्लिका का अचानक सुसाइड करना कई लोगों पर शक की सुई को घुमा रहा है।
यह भी पढ़ें- एक और Bigg Boss कपल का छूटा साथ, सालों साथ रहने के बाद प्यार के मौसम में कर दिया ब्रेकअप का ऐलान
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications