एक और Bigg Boss कपल का छूटा साथ, सालों साथ रहने के बाद प्यार के मौसम में कर दिया ब्रेकअप का ऐलान

Pavitra Punia Eijaz Khan Breakup: एक चौंकाने वाली घटना में, बिग बॉस कपल एजाज खान और पवित्रा पुनिया ने अपने ब्रेकअप की खबर को कन्फर्म कर दिया है। दो लोकप्रिय हस्तियां, जिन्हें बिग बॉस 14 में अपनी जर्नी के दौरान प्यार हो गया था और इनका रिश्ता उस वक्त काफी सुर्खियों में आ गया था।
अटकलें लगाई जा रही थीं कि एजाज और पवित्रा पिछले काफी समय से दिक्कतों में थे। उनके बीच की बॉन्डिंग ठीक नहीं बैठ पा रही थी। हालांकि, दोनों ने कभी इस बारे में बात नहीं की। पवित्रा ने अपने पिछले कुछ इंटरव्यू में अपने ब्रेकअप की अटकलों का खंडन किया था। हालांकि, एक्ट्रेस ने अब पुष्टि कर दी है कि उन्होंने और एजाज ने ब्रेकअप कर लिया है।
यह भी पढ़ें- 21 साल की उम्र में ही इस हसीना ने कर दिया ऐसा कारनामा, जिसे करने में लोगों को लग जाती है पूरी उम्र
एक पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, पवित्रा और एजाज पांच महीने पहले ही अलग हो गए थे लेकिन वो ब्रेकअप के बाद भी एक ही अपार्टमेंट में रह रहे थे। ईटाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि एजाज ने पिछले महीने ही मलाड स्थित घर छोड़ने का फैसला किया है लेकिन पवित्रा उसी अपार्टमेंट में रह रही हैं।
यह भी पढ़ें- Dalljiet Kaur की तलाक की खबरों के बीच आया बड़ा बयान, कहा- 'वो भारत लौट आई हैं और अब...'
'नागिन 3' की एक्ट्रेस ने पोर्टल से बात करते हुए अपने अलगाव के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने एजाज को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह उनका बहुत सम्मान करती हैं लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी उनका रिश्ता टिक नहीं सका।
एक्ट्रेस ने कहा- "हर चीज की एक शेल्फ-लाइफ होती है, कुछ भी पर्मानेंट नहीं होता। रिश्तों में भी, एक शेल्फ-लाइफ हो सकती है। कुछ महीने पहले ही मैं और एजाज अलग हो गए थे और मैं हमेशा उनके अच्छे होने की कामना करूंगी। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं, लेकिन यह रिश्ता टिक नहीं पाया।" एजाज ने भी अपनी पूर्व प्रेमिका को भी शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह 'हमेशा उनकी दुआओं का हिस्सा रहेंगी।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो, एजाज को आखिरी बार 'जवान' में देखा गया था जिसमें शाहरुख खान ने डबल रोल किया था। पवित्रा की बात करें तो उन्होंने 'नागमणि' में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दोनों ने 'बिग बॉस 14' में अपनी केमिस्ट्री से तहलका मचा दिया था। बीबी 14 के घर में अपने झगड़ों के बावजूद, उन्होंने समझौता कर लिया और बाद में एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











