ये क्या हो गया Anil Kapoor के इकलौते बेटे का हाल? बिखरे बाल-फटी टी-शर्ट में घूमता दिखा एक्टर, कैमरा देखते...

Anil Kapoor Son

Anil Kapoor Son Video: अक्सर हम स्टारकिड्स को बड़े ही स्टाइल में घूमते हुए देखते हैं। उनके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर आते हैं और छा जाते हैं। इन दिनों मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान पर पैपराजी के कैमरे की खूब नजर पड़ रही है लेकिन इस बीच अनिल कपूर के लाडले बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर (Harshvardhan Kapoor), जो कि खुद एक एक्टर हैं, बीते दिन कहीं जल्दबाजी में जाते हुए स्पॉट हुए। एक्टर ने ढीली सी टी-शर्ट और पयजामा पहना हुआ था। इस वीडियो में उनका स्टाइल काफी कैजुअल नजर आ रहा है। एक्टर ने जो ग्रे रंग की टी-शर्ट पहनी है, वो काफी जगहों से फटी हुई नजर आ रही है। एक्टर की इस टी-शर्ट में पीछे की तरफ तो काफी बड़े-बड़े छेद नजर आ रहे हैं।

अब अनिल कपूर के बेटे की बात करें तो हर्षवर्द्धन कपूर (Harsh Varrdhan Kapoor) ने साल 2016 में बॉलीवुड में फिल्म 'मिर्जिया' से डेब्यू किया था, जिसका डायरेक्शन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था। फिल्म में एक क्लासिक प्रेम कहानी थी और शंकर एहसान लॉय का सूदिंग म्यूजिक लेकिन फिर भी ये फिल्म फ्लॉप रही। फिल्म को जबरदस्त प्रचार भी मिला था क्योंकि यह अनिल कपूर के बेटे की पहली फिल्म थी, लेकिन इसके बावजूद ये फिल्म पर्दे पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई।

इसके बाद एक्टर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दो साल का ब्रेक ले लिया और साल 2018 में सुपरहीरो फिल्म 'भावेश जोशी' से वापसी की। कहानी के मामले में फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। कुछ लोगों ने हर्षवर्धन की एक्टिंग की तारीफ भी की लेकिन फिर भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। 21 करोड़ रुपये के बजट पर इसने केवल 4.35 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की रिलीज के बाद समीक्षकों और दर्शकों ने हर्षवर्धन की एक्टिंग को काफी सराहा था।

इसके बाद हर्षवर्धन ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा और फिल्म एके वर्सेज एके में एक छोटी सी भूमिका में देखा गया, जिसमें अनुराग कश्यप और अनिल कपूर लीड रोल में थे। इसके बाद एक्टर नेटफ्लिक्स फिल्म 'थार' से प्रोड्यूसर बने। इसका प्रोडक्शन उन्होंने और अनिल कपूर ने मिलकर किया किया था। फिल्म में उन्होंने अपने पिता के साथ लीड रोल में काम किया था।

More from Filmibeat

Read more about: harshvardhan kapoor anil kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X