पाकिस्तानी Seema Haider ने बताया अपने होने वाले बच्चे का नाम, बेटे-बेटी का नाम सुनकर लगेगा जोर का झटका

Seema Haider Video: पाकिस्तान से भारत आकर अपना घर बसाने वाली सीमा हैदर आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती हैं। पिछली कुछ खबरों में दावा किया जा रहा था कि वो प्रेग्नेंट हैं और उन्होंने भी इशारों-इशारों में बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं।
सीमा हैदर के बीते दिनों कई वीडियोज सामने आए, जिसमें वो अपना बेबी बंप छिपाती हुई नजर आईं। उन्होंने कई इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया कि जल्द ही उनके घर में खुशियां आने वाली हैं। लेकिन हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो अपने होने वाले बच्चे के नाम से पर्दा उठा रही हैं।
सीमा हैदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में वो बता रही हैं कि वो अपने होने वाले बच्चे का नाम क्या रखेंगी। सीमा ने कहा कि अगर बेटी हुई तो वो उसका नाम मीरा रखेंगी और अगर बेटा हुआ तो वो उसका नाम भगवान कृष्ण से जुड़ा हुआ ही रखेंगी।
सीमा कई बार सबसे सामने कह चुकी हैं कि उनको सचिन से प्यार था इसीलिए वह हिंदुस्तान आई हैं। जब से सीमा भारत आई है तब से सुर्खियों में हैं। सीमा और उनके पति सचिन आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, इस कपल को भारतीय लोगों ने जितना प्यार दिया है, उतना ही ट्रोल भी किया है।
सीमा हैदर फिलहाल अपने यूट्यूब चैनल पर काम कर रही है। सीमा के व्लॉग्स को देखने के बाद साफ है कि वो भारत में काफी खुश है और अपने नए परिवार के साथ काफी एंजॉय कर रही है। यूट्यूब की सहायता से सीमा हैदर लगातार कमाई कर रही हैं। सीमा के कई वीडियोज सामने आते रहते हैं और वो खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और यही वजह है कि अब वो घर बैठे-बैठे कमाई करने लगी हैं।


Click it and Unblock the Notifications