The Kandahar Hijack सीरीज को लेकर हुआ बड़ा बवाल, मुस्लिम आतंकवादियों को दिया हिंदू भगवान का नाम लेकिन ...

ic kandhar

IC 814-The Kandahar Hijack Controversy: साल 1999 में घटी एक बड़ी घटना पर आधारित विजय वर्मा के लीड रोल वाली कंधार हाईजैक का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर हो गया है। हालांकि ये वेब सीरीज जब से रिलीज हुई है, चर्चा का विषय बन गई है और कुछ लोग तो सीरीज के एक पार्ट को लेकर मेकर्स को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

कंधार हाईजैक नाम की वेब सीरीज में हाइजैकर्स का नाम 'भोला' और 'शंकर' रखे जाने के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। यह शो 1999 की असल जिंदगी की हाइजैकिंग की घटना पर आधारित है, और नेटिजेंस ने बताया कि घटना के बाद आतंकवादियों की पहचान मुसलमानों के रूप में की गई थी, और डायरेक्टर अनुभव सिन्हा पर गलत जानकारी दिखाने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें- Stree 2 Box Office Collection: थमने का नाम नहीं ले रहा स्त्री 2 का तूफान, पार किया 450 करोड़ का आंकड़ा

'आईसी 814: कंधार हाईजैक' (IC 814- The Kandahar Hijack) भारत के इतिहास में सबसे डरा देने वाली और लंबे समय तक हाइजैकिंग की कहानी है। यह 1999 की सच्ची घटना पर आधारित है जब एक भारतीय पैसेंजर फ्लाइट को आतंकवादियों ने हाइजैक कर लिया था, जिन्होंने फ्लाइट में सवार पैसेंजर को सही सलामत छोड़ने के बदले में आतंकवादियों की रिहाई की मांग की थी।

यह भी पढ़ें- कंगना का नामी न्यूज चैनल ने उड़ाया मजाक? एक्ट्रेस ने भड़कते हुए कहा- 'कुछ तो जर्नलिज्म की इज्जत रखो'

घटना के बाद, पांच हाइजैकर्स की पहचान इब्राहिम अतहर, शाहिद अख्तर सईद, सनी अहमद काजी, जहूर मिस्त्री और शाकिर के रूप में की गई, जो पाकिस्तान के एक आतंकवादी संगठन का हिस्सा थे। लेकिन वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' में, आतंकवादियों ने खुद को 'भोला' और 'शंकर' कहा है और एक ने खुद को 'बर्गर' भी कहा। यही बात दर्शकों गवारा नहीं थी और उन्होंने अनुभव सिन्हा के अनुभव पर सवाल भी उठाए।

यह भी पढ़ें- Rhea Chakraborty ने याद किए वो बुरे दिन, कहा-'लगता था लोग मुझे मार डालेंगे, जेल में तो हर रोज...'

हालांकि बाद में, सारा कन्फ्यूजन क्लियर हो गया। नेटिजेंस ने बताया कि 'भोला' और 'शंकर' नाम असल में हाइजैकर्स ने ऑपरेशन के दौरान कोडनेम के रूप में इस्तेमाल किए थे। फिर नेटिजेंस ने कहा कि शो में इसे साफ किया जाना चाहिए था।

यह भी पढ़ें- स्टेज पर परफॉर्म करते-करते रैपर की गई जान, फैंस की आंखों के सामने ही उनके स्टार ने दी तड़प कर जान

वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' के बारे में बात करें तो विजय वर्मा के अलावा, इस शो में नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, पत्रलेखा, दीया मिर्जा, अरविंद स्वामी और दूसरे कलाकार भी हैं। यह सीरीज 29 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ, और इसे एक्टिंग और दिलचस्प कहानी के लिए सराहा जा रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: anubhav sinha vijay varma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X